Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    12th CBSE Result 2026 OUT: सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स पास, 163800 छात्रों को कंपार्टमेंट

    Updated: Wed, 13 May 2026 02:38 PM (IST)

    सीबीएसई 12th रिजल्ट 2026 आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    CBSE 12th class result 2026

    CBSE 12th class result 2026

    HighLights

    1. 12th क्लास सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी।

    2. ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों तरीकों से चेक किया जा सकता है रिजल्ट।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई 12th रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का इंतजार कभी भी खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CBSE 12th Result 2026 आज यानी 13 मई को जारी हुआ है। स्टूडेंट्स वेबसाइट, डिजीलॉकर, उमंग, SMS और फोन करके सीधे परिणाम की जांच कर सकते हैं।     

    रिजल्ट जारी होने के साथ ही डाटा साझा

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं का रिजल्ट इस बार 85.20 प्रतिशत दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष (88.39 प्रतिशत) की तुलना में कम है। 12वीं में कुल 15,07,109 स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है। बीते वर्ष से देखें तो ये आंकड़ा 3.19 प्रतिशत कम हुआ है। पिछले वर्ष 14,96,307 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

    इस वर्ष भी लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस वर्ष 88.86 प्रतिशत छात्राएं और 82.13 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह से छात्राओं 6.73 प्रतिशत के अंतर ने बाजी मारी है।

    अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष लगभग 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15 लाख से अधिक विद्यार्थी सफल हुए। इस बार पहली बार मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली अनिवार्य अपनाई थी।

    रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक 

    नतीजे आने पर 6 तरीकों से किया जा सकता है चेक

    सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन माध्यम से भी परिणाम की जांच कर सकते हैं। नतीजे 6 तरीकों से चेक किये जा सकता है जो निम्नलिखित हैं-

    खबरें और भी

    • वेबसाइट: cbse.gov.in, results.cbse.nic.in
    • डिजीलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in एवं एप
    • उमंग एप एवं वेबसाइट
    • एसएमएस/ SMS
    • Via IVRS: दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए नंबर 24300699 और दिल्ली के बाहर के छात्रों के लिए 011-24300699 नंबर
    • Via SMS Organizer App: मैसेज बॉक्स में cbse12 <रोल नंबर> (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजना होगा।

    पास होने के लिए सभी विषयों में 33 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा अनिवार्य

    सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कुल 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह अंक प्रैक्टिकल एवं थ्योरी में अलग-अलग प्राप्त करने होंगे। हालांकि, अगर कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेकर इसी साल एग्जाम पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे। कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद लिए जायेंगे। परीक्षाओं का आयोजन जून में होगा।

    यह भी पढ़ें- डिजीलॉकर के बाद UMANG पर जारी हुआ CBSE 12th Class Result 2026 रिजल्ट, यहां से चेक करें नतीजे