Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डिजीलॉकर के साथ UMANG पर चेक किया जा सकता है CBSE 12th Class Result 2026, Roll Number करना होगा दर्ज

    Updated: Wed, 13 May 2026 02:01 PM (GMT+05:30)

    डिजीलॉकर, उमंग एप एवं वेबसाइट पर भी सीबीएसई 12th रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स नतीजे आने के बाद सीधे साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट ल ...और पढ़ें

    CBSE 12th Class Result 2026

    CBSE 12th Class Result 2026

    HighLights

    1. उमंग एप एवं साइट पर सीबीएसई 12th रिजल्ट जारी।

    2. इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई 12th बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। सीबीएसई द्वारा सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। अब छात्र वेबसाइट के साथ ही डिजीलॉकर, उमंग एप एवं वेबसाइट से CBSE 12th Result 2026 चेक कर सकते हैं। 

    उमंग की वेबसाइट एवं एप से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

    छात्रों को बता दें कि वे डिजीलॉकर, सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही UMANG वेबसाइट web.umang.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप उमंग के एप को भी प्ले स्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

    CBSE Class 12 Result 2026 Link 

    ऑफलाइन भी चेक किया जा सकता है रिजल्ट

    छात्रों एवं पेरेंट्स को बता दें कि ऑफलाइन के अलावा ऑफलाइन माध्यम से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। ऑफलाइन माध्यम से रिजल्ट चेक करने के दो तरीके SMS एवं फोन है।
    एसएमएस से नतीजे चेक करने के लिए आपको आपको मैसेज बॉक्स में cbse12 <रोल नंबर> (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजना होगा। इसके अलावा फोन द्वारा रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को नंबर 24300699 और दिल्ली के बाहर के छात्रों को 011-24300699 पर फोन करना होगा।

    ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त

    सीबीएसई बोर्ड 12th रिजल्ट जारी होने के दिन स्टूडेंट्स केवल मार्कशीट की डिजिटल कॉपी ही डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा छात्र फोन या एसएमएस से प्राप्त अंकों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट नतीजे आने के कुछ दिन बाद आपके स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद अपने क्लास टीचर या स्कूल प्रिंसिपल से संपर्क करके ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026 Live: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म, Roll Number से चेक करें नतीजे