CBSE 12th Result 2026 Highlights: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 17 हजार छात्रों के आए 95% से अधिक अंक, मार्कशीट यहां करें डाउनलोड
CBSE Senior Secondary Result 2026 (सीबीएसई इंटरमीडिएट रिजल्ट) लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र वेबसाइट, डिजीलॉकर, SMS, उमंग एवं डायरेक्ट फोन करके अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

CBSE Result 2026 Class 12 Updates: सीबीएसई 12th क्लास का परिणाम जारी
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। 12th Result CBSE सीनियर सेकेंडरी यानी कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो कभी भी खत्म हो गया है। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा CBSE 12 Class Result 2026 ऑनलाइन माध्यम से results.cbse.nic.in पर जारी किया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट results.cbse.nic.in के साथ ही डिजीलॉकर, उमंग से भी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। साइट के अलावा एसएमएस से भी नतीजे चेक किये जा सकते हैं।
इस बार 12th बोर्ड एग्जाम में 17 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के 95% से अधिक अंक आये हैं। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।
मार्कशीट नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
फाइनल रिजल्ट जुलाई के अंत में हो सकता है जारी
कंपार्टमेंट एग्जाम 15 जुलाई को होगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जुलाई के अंत तक जारी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - CBSE Compartment Exam 2026: 15 जुलाई को होगा कंपार्टमेंट एग्जाम, 163800 को देनी होगी परीक्षा; रजिस्ट्रेशन 2 जून से
कंपार्टमेंट एग्जाम डेट
सीबीएसई द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक 12th क्लास कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन 15 जुलाई 2026 को करवाया जायेगा। कंपार्टमेंट के लिए आवेदन 2 जून से स्टार्ट होंगे।
कंपार्टमेंट के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन
जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आयी है उनके लिए आवेदन जल्द ही स्टार्ट किये जायेंगे। छात्र तय तिथियों में फॉर्म भरकर इस परीक्षा में भाग ले सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
1,63,800 स्टूडेंट्स की आई कंपार्टमेंट
इस बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए 17,80,365 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 15,07,109 छात्र पास हुए हैं। 1,63,800 स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट आई है।
रीजन के अनुसार पास पर्सेंटेज
सीबीएसई द्वारा देशभर के रीजन के अनुसार पास पर्सेंटेज का डाटा शेयर किया गया है। त्रिवेंद्रम रीजन का रिजल्ट 95.62 दर्ज किया है। टॉप-10 रीजन निम्नलिखित हैं-
- त्रिवेंद्रम: 95.62
- चेन्नई: 93.84
- बेंगलुरु: 93.19
- विजयवाड़ा: 92.77
- दिल्ली पश्चिम: 92.34
- दिल्ली पूर्व: 91.73
- अहमदाबाद: 90.6
- गुरुग्राम: 88.45
- लुधियाना: 87.92
- पुणे: 87.32
90% से अधिक अंक पाने वाले 94 हजार छात्र
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक 94,028 स्टूडेंट्स ने प्राप्त किये हैं। इसके अलावा 17,113 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किये।
केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट रहा सबसे अच्छा
इस वर्ष केंद्रीय विधालयों का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। स्कूल वाइज पास पर्सेंटेज निम्नलिखित है-
- केंद्रीय विद्यालय (KV) – 98.55%
- जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) – 98.47%
- सरकारी विद्यालय (GOVT) – 89.55%
- सरकारी सहायता प्राप्त (GOVT AIDED) – 86.07%
- एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) – 85.55%
- स्वतंत्र विद्यालय (INDEPENDENT) – 84.22%
ये रहा रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
सीबीएसई द्वारा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ पर रिजल्ट चेक करने के लिए तीन लिंक एक्टिव किये गए हैं। आप नीचे से किसी भी लिंक पर क्लिक करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
17 हजार छात्रों के 95 फीसदी से अधिक आये अंक
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 12वीं के मुख्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं, जो पिछले वर्ष (88.39 प्रतिशत) की तुलना में कम है। 12वीं में कुल 15,07,109 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। बीते वर्ष से देखें तो ये आंकड़ा 3.19 प्रतिशत कम हुआ है। बीते वर्ष 14,96,307 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस वर्ष 88.86 प्रतिशत छात्राएं और 82.13 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह से छात्राओं 6.73 प्रतिशत के अंतर ने बाजी मारी है।
अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष लगभग 17 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15 लाख से अधिक विद्यार्थी सफल हुए। इस बार पहली बार मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली अनिवार्य अपनाई थी।
12th Class CBSE Result 2026 OUT: रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक
सीबीएसई रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं।
https://www.digilocker.gov.in/
12th Class CBSE Result 2026: क्या आज जारी हो जायेगा रिजल्ट
13 मई को लेकर मीडिया में हलचल तेज है। पिछले वर्ष भी 13 मई को नतीजे जारी किये गए थे। ऐसे में उम्मीद है कि आज नतीजे आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 12th CBSE Result 2026: क्या आज जारी हो जाएगा सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट, 13 मई को लेकर हलचल तेज
CBSE 12 Class Result 2026: डिजीलॉकर और उमंग से भी कर सकेंगे चेक
सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट के साथ ही डिजीलॉकर एवं उमंग वेबसाइट एवं एप से भी चेक किया जा सकेगा।
CBSE 12th Result: डायरेक्ट लिंक वेबसाइट पर होगा एक्टिव
आपको बता दें कि सीबीएसई द्वारा रिजल्ट जारी होते ही डायरेक्ट लिंक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर एक्टिव किया जायेगा। इसके बाद छात्र सीधे इस साइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकेंगे।
CBSE Senior Secondary Result 2026: क्या आज आएगा सीबीएसई रिजल्ट
अभी तक सीबीएसई द्वारा रिजल्ट के टाइम एवं डेट की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन पिछले वर्ष के पैटर्न एवं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यानी 13 मई को परिणाम की घोषणा हो सकती है।
CBSE 12th Result 2026 Live: कल आएगा सीबीएसई रिजल्ट!
सीबीएसई द्वारा कल यानी 12 मई को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। ऑफिशियल टाइम की जानकारी सीबीएसई द्वारा साझा की जा सकती है।
रोल नंबर रखें तैयार
सभी छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर/ स्कूल नंबर/ डेट ऑफ बर्थ/ एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। अगर आपको ये डिटेल याद नहीं हैं तो आप अपना एडमिट कार्ड ढूंढ़कर अपने पास रख लें।
CBSE Board 12th Result 2026: कल रिजल्ट आने की उम्मीद
सीबीएसई द्वारा अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है ऐसे में उम्मीद है कि परिणाम की घोषणा कल की जाएगी। अमूमन सीबीएसई शाम 4 बजे तक परिणाम की घोषणा कर देता है।
CBSE Result 2026 Class 12 Live Updates: अभी तक नहीं आया रिजल्ट
सीबीएसई 12th रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। छात्रों को बेसब्री से नतीजे आने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो जायेगा।
CBSE Result: कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद होंगे स्टार्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद फेल स्टूडेंट्स के लिए आवेदन लिए जायेंगे। एक या दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर दोबारा परीक्षा दे सकेंगे और इसी साल पास होकर अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।
CBSE 12 Class Result 2026: क्या आज ही जारी हो जायेगा रिजल्ट?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आज ही सीबीएसई द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल टाइम की जानकारी सामने नहीं आई है।
cbse.nic.in class 12: इस बार इन डेट्स में हुआ था एग्जाम
सीबीएसई बोर्ड द्वारा इस बार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से लेकर 10 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था।
पिछले 6 वर्षों का पास पर्सेंटेज
- 2020 में 88.78%
- वर्ष 2021 में कोविड के चलते 99.37%
- वर्ष 2022: 92.71 %
- वर्ष 2023 में 87.33 फीसदी
- वर्ष 2024 में 87.98 प्रतिशत
- 2025 में 88.39 परसेंट
CBSE 12th Result 2026 Date and Time: 18.5 लाख स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार
आपको बता दें कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में इस बार 18.5 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इन सभी छात्रों को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म होने वाला है।
CBSE Class 12th Result 2026: सीधे फोन करके परिणाम किया जा सकता है प्राप्त
वेबसाइट, SMS के साथ ही सीधे फोन करके भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। छात्र या उनके माता-पिता IVRS के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए नंबर 24300699 और दिल्ली के बाहर के छात्रों को 011-24300699 पर फोन करना होगा।
CBSE Board Result 2026 Live: वेबसाइट के अलावा SMS से भी चेक किया जा सकता है रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट एवं डिजीलॉकर के साथ ही SMS से भी रिजल्ट चेक किया जा सकेगा। इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में cbse12 <रोल नंबर> (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर)” को 7738299899 पर भेजना होगा। इसके बाद रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा।
Class 12th Result 2026 CBSE: एक या दो विषयों में फेल होने पर हो सकेंगे पास
अगर कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वे भी पास हो सकते हैं। इसके लिए छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेना होगा। कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के बाद लिए जायेंगे।
CBSE Board Result 2026 Class 12: पास होने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य
सीबीएसई 12th क्लास में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
Class 12th CBSE Result: सीबीएसई रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
- सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले ऊपर दी गई किसी भी साइट पर जाना है।
- रिजल्ट चेक करने के बाद रोल नंबर/ स्कूल नंबर/ डेट ऑफ बर्थ/ एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अब आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
CBSE class 12 result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट
सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक सीबीएसई की वेबसाइट एवं डिजीलॉकर की वेबसाइट एवं एप पर उपलब्ध होगा। नतीजे चेक करने के लिए साइट्स निम्नलिखित हैं-
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- digilocker.gov.in
- web.umang.gov.in
UMANG एप पर भी आया coming soon

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर अब UMANG वेबसाइट एवं एप पर भी coming soon का अलर्ट दिया गया है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि नतीजे कभी भी जारी किये जा सकते हैं।
CBSE Result Class 12 2026: आज आ सकता है रिजल्ट
सीबीएसई बारहवीं कक्षा का परिणाम आज जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक न ही बोर्ड एवं न ही डिजीलॉकर पर रिजल्ट डेट एवं टाइम की कोई जानकारी दी गई है।
CBSE 12th Result 2026 Live Update: डिजीलॉकर coming soon का अलर्ट
सीबीएसई 12th रिजल्ट को लेकर डिजीलॉकर पर भी coming soon का अलर्ट दिया गया है। ऐसे में स्टूडेंट्स तैयार रहें। कभी भी नतीजे जारी हो सकते हैं।
📢 CBSE Class XII Results 2026 Coming Soon on DigiLocker!
— DigiLocker (@digilocker_ind) May 11, 2026
Students without an APAAR ID can easily create their DigiLocker account before result day by following a few simple steps.
🔹 Visit: https://t.co/VNwLnmcQlL
🔹 Click on “Get Started”
🔹 Enter your details and Access Code… pic.twitter.com/3Kktj8lfDJ
CBSE Result Class 12 2026: कभी भी आ सकता है सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट
सीबीएसई द्वारा सीनियर सेकेंडरी का रिजल्ट किसी भी पल जारी किया जा सकता है।