Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 2nd Board Result 2026: सीबीएसई 10th 2nd बोर्ड रिजल्ट में देरी, 11वीं में एडमिशन और सेशन स्टार्ट को लेकर ये है अपडेट

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

    सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से results.cbse.nic.in पर जारी होगा। ...और पढ़ें

    CBSE 2nd Board Result 2026 कभी भी हो सकता है जारी।

    CBSE 2nd Board Result 2026 कभी भी हो सकता है जारी।

    HighLights

    1. सीबीएसई बोर्ड द्वितीय बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी।

    2. ऑनलाइन घोषित होंगे परिणाम।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई क्लास 10th द्वितीय बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 से 21 मई तक करवाया गया था जिसमें 6.8 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम में भाग लिया था। सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा पूर्व में दी गई जानकारी के मुताबिक 2nd बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जून माह में जारी किया जाना था लेकिन इसमें देरी हुई है। इसके चलते स्टूडेंट्स एवं उनके अविभावकों में 11वीं में एडमिशन और नए सेशन को लेकर पशो-पेश है जिसकी पूरी जानकारी आप इस पेज से चेक कर सकते हैं। 

    11वीं में प्रवेश हो चुके स्टार्ट

    छात्रों और उनके माता-पिता को बता दें कि स्टूडेंट्स के अगले क्लास में एडमिशन स्टार्ट हो चुके हैं। स्कूल मुख्य परीक्षा की मार्कशीट के आधार पर प्रवेश प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप स्कूल बदलना चाहते हैं तो स्कूल में संपर्क करके एडमिशन ले सकते हैं।

    नए सेशन को लेकर ये है अपडेट

    स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि स्कूलों में नया सेशन स्टार्ट कर दिया गया है। छात्रों की अगली कक्षा की पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है।

    रिजल्ट कब तक हो सकता है जारी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई द्वारा 2nd बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जारी होगा जहां से छात्र मांगी गई डिटेल दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे।

    रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स

    1. सीबीएसई 10वीं 2nd एग्जाम रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाना होगा।
    2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
    3. इसके बाद आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
    4. अब स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।

    रिजल्ट जारी होने के बाद फाइनल मार्कशीट कुछ दिन बाद स्कूल में भेज दी जाएगी। छात्र या उनके माता-पिता स्कूल प्रिंसिपल या क्लास टीचर से संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CBSE 10th Second Board Result: सीबीएसई 10th 2nd बोर्ड एग्जाम रिजल्ट आज आने की उम्मीद, डायरेक्ट यहां से कर सकेंगे चेक