CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई कक्षा बारहवीं रिजल्ट जारी, इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी; Direct Link से करें डाउनलोड
सीबीएसई की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र CBSE Board 12th Result 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते ...और पढ़ें

CBSE Board Class 12th Result 2026: कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी।
HighLights
कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी।
18.5 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से CBSE कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 13 मई को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए लगभग 18.5 लाख छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी किया गया है। रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर, एसएमएस और उमंग एप पर भी की गई है।
इस बार सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 85.20 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है, जिसमें छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत कुल 88.86 और छात्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13 है।
बगैर इंटरनेट के भी कर सकते हैं नतीजे चेक
छात्र एवं अभिभावक बगैर इंटरनेट के भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। SMS के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के लिए इस 7738299899 नंबर पर cbse12 रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर टाइप करके भेजना होगा। कुछ मिनटों के बाद रिजल्ट आपके इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें कक्षा 12वीं के नतीजे
डिजीलॉकर से करें डायरेक्ट रिजल्ट चेक
कैसे डाउनलोड करें नतीजे चेक
सीबीएसई की ओर से कक्षा बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र एवं अभिभावक यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करके लॉगिन रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद
सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार एक या दो विषय में असफल घोषित किए जाएंगे। उन छात्रों के लिए जल्द ही सीबीएसई द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन जल्द ही शुरू होंगे।