Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CBSE Compartment Result 2025: जल्द ही जारी होगा बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 06:25 PM (IST)

    सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से कक्षा बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामि ...और पढ़ें

    CBSE Compartment Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।
    CBSE Compartment Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. अगस्त के पहले सप्ताह जारी होगा रिजल्ट।
    2. ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट डाउनलोड।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से कक्षा बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। जो विद्यार्थी कक्षा बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई कक्षा बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट अगस्त माह के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। ऐसे में जो विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि सभी विद्यार्थी को सलाह दी जाती है कि वे अपने निर्धारित क्रेडेंशियल को संभालकर रखें, ताकि रिजल्ट डाउनलोड करते समय उन्हें कोई परेशानी न हो। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी को अपना रोल नंबर व जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।

    इस दिन हुई थी परीक्षा

    सीबीएसई की ओर से कक्षा बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई, 2025 को किया गया था।

    ऐसे कर सकेंगे बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट चेक

    कक्षा बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
    • अब वेबसाइट के होम पेज पर "CBSE Class 12th Supplementary Result 2025" पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद निर्धारित क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
    • अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • रिजल्ट देखने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    पास होने के लिए इतने अंक आवश्यक

    कक्षा बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थी को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इस परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थी विश्वविद्यालय व अन्य संस्थान से अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए दाखिला ले सकेंगे। 

    यह भी पढ़ें: WBJEE Result 2025: जल्द जारी हो सकता है वेस्ट बंगाल जेईई रिजल्ट, इन स्टेप्स से स्कोरकार्ड कर सकेंगे डाउनलोड