Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई मैट्रिक रिजल्ट इस डेट में जारी होने की उम्मीद, नतीजे डिजिलॉकर एवं cbse.gov.in पर कर सकेंगे चेक

    Updated: Thu, 01 May 2025 09:45 AM (IST)

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से CBSE Matric Result 2025 अगले माह 10 से 15 मई के बीच जारी होने की संभावना है। नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ...और पढ़ें

    CBSE Result Date 2025 की डिटेल जल्द cbse.gov.in पर होगी साझा।
    CBSE Result Date 2025 की डिटेल जल्द cbse.gov.in पर होगी साझा।

    HighLights

    1. सीबीएसई बोर्ड 10th डेट की जानकारी जल्द वेबसाइट पर की जाएगी प्रदान।
    2. 24 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा में लिया था भाग।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड से इस वर्ष 24.12 लाख स्टूडेंट्स ने मैट्रिक परीक्षाओं में भाग लिया था। अब इन सभी स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता-पिता को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स एवं पिछले वर्ष के पैटर्न के मुताबिक सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन CBSE Secondary Result 2025, 10 से 15 मई के बीच कभी भी जारी कर सकता है।

    रिजल्ट के लिए डेट की घोषणा जल्द

    सीबीएसई की ओर से रिजल्ट जारी होने की सूचना ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in जल्द ही साझा कर दी जाएगी, जिसमें रिजल्ट जारी होने को लेकर टाइम एवं डेट की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

    कहां और कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

    सीबीएसई की ओर से रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जायेगा। सभी स्टूडेंट्स एवं उनके अभिभावक नतीजे जारी होने के बाद वेबसाइट पर जाकर या डिजिलॉकर पोर्टल या एप का उपयोग करके परिणाम की जांच कर सकेंगे और मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

    रिजल्ट चेक करने का तरीका

    सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 10th रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना होगा। जानकारी सबमिट होते ही रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा। इसके बाद आप इसे चेक करने के साथ ही प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।

    डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने का तरीका

    डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को results.digilocker.gov.in पर जाकर मांगे गए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसके अलावा आप प्ले स्टोर से डिजिलॉकर का एप डाउनलोड कर सकते हैं और मांगी गई डिटेल भरकर लॉग इन कर लें। नतीजे आने पर इस एप का इस्तेमाल करके नतीजे प्राप्त कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    फेल स्टूडेंट्स के लिए आयोजित होगा कंपार्टमेंट एग्जाम

    जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जायेंगे उनको इस सत्र के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेने का मौका दिया जायेगा। इस एग्जाम में शामिल होकर छात्र परीक्षा को पास करके अपना एक साल खराब होने से बचा सकेंगे।

    सीबीएसई 10वीं में अगले वर्ष से कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन नहीं किया जायेगा। बोर्ड इसकी जगह पर सभी विषयों की दो बार परीक्षा आयोजित करेगा। वर्ष 2026 में 10th क्लास के पहले चरण की परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी वहीं दूसरे चरण की परीक्षाएं 5 मई से 20 मई तक संपन्न करवाई जाएंगी।

    यह भी पढ़ें -  CBSE Board Result 2025 Date: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब होगा घोषित, ऑफिशियल डेट पर ये है अपडेट