यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CBSE Result Date 2025: आज जारी नहीं होगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, नतीजे इस डेट में आने की उम्मीद
सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (सीबीएसई) से क्लास 10th एवं 12th बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अ ...और पढ़ें

HighLights
- सीबीएसई बोर्ड सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट जल्द हो सकता है घोषित।
- वेबसाइट, डिजिलॉकर एवं उमंग एप से चेक कर सकेंगे नतीजे।
- 42 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने लिया था परीक्षा में भाग।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से CBSE 10th 12th Result 2025 आज घोषित कर दिया जायेगा। लेकिन, हम आपको बता दें कि अभी तक बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। सीबीएसई रिजल्ट जारी करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट एवं सोशल मीडिया पर नोटिफिकेशन जारी कर डेट एवं समय की घोषणा करेगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद कहां और कैसे कर सकेंगे चेक?
सीबीएसई की ओर से 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in एवं एप के साथ ही उमंग एप से भी परिणाम जांच सकेंगे और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे।
इन डेट्स में नतीजे जारी होने की उम्मीद
आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से परीक्षाएं संपन्न होने के 55 दिनों के अंदर रिजल्ट की घोषणा की जाती है। लेकिन अनुमान के मुताबिक इस वर्ष बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट 10 से 15 मई के बीच और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 15 से 20 मई के बीच जारी होने की संभावना है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड की ओर से रिजल्ट इन डेट्स से पहले ही जारी कर दिया जायेगा।
रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
- CBSE Board Result 2025 चेक करने के लिए स्टूडेंट्स या अभिभावकों को पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नए पेज पर रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप नतीजे चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
.jpg)
खबरें और भी
एक या दो विषयों में फेल स्टूडेंट्स ऐसे हो सकेंगे पास
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई स्टूडेंट्स एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए नतीजे जारी होने के बाद कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन लिए जायेंगे। स्टूडेंट्स तय तिथियों में आवेदन करके दोबारा परीक्षा में भाग लेकर इसी साल एग्जाम पास कर पाएंगे और अपना साल खराब होने से बचा पाएंगे।