Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CSIR UGC NET 2023 Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट जल्द होगा घोषित, ये है चेक करने का आसान तरीका

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 05:40 PM (IST)

    CSIR UGC NET 2023 Result एनटीए ने 14 जून 2023 को परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की थी। इसके बाद अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी गई थी। कैंडिडेट्स ...और पढ़ें

    CSIR UGC NET 2023 Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम का इंतजार जल्द समाप्त होने वाला है।
    CSIR UGC NET 2023 Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम का इंतजार जल्द समाप्त होने वाला है।

    एजुकेशन डेस्क। CSIR UGC NET 2023 Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम का इंतजार जल्द समाप्त होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही नतीजों का एलान करेगा। परिणामों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर की जाएगी। हालांकि, अभी रिजल्ट की डेट और टाइम को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं रिलीज की गई है लेकिन उम्मीद है कि नतीजे जल्द जारी होंगे। वहीं, इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें रिजल्ट की डेट मालूम चल सके।

    CSIR UGC NET 2023 Result: 16 जून तक था आपत्ति दर्ज कराने का मौका

    एनटीए ने 14 जून, 2023 को परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की थी। इसके बाद अभ्यर्थियों से आपत्ति मांगी गई थी। कैंडिडेट्स को 16 जून, 2023 तक का मौका दिया गया था। इस दौरान अगर उन्हें लगता कि उनके क्वैश्चन की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए ऑब्जेक्शन उठा सकते थे।

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    CSIR UGC NET 2023 Result:सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2023 पर क्लिक करें। इसके बाद कैप्चा कोड के बाद पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद सीएसआईआर यूजीसी नेट परिणाम 2023 पर उल्लिखित विवरणों को क्रॉस-चेक करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए डिवाइस पर यूजीसी नेट परिणाम की एक प्रति सहेजें।

    बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8 जून को किया था। यह एग्जाम 178 शहरों में स्थित 426 परीक्षा केंद्रों पर कराया गया था। वहीं, इस साल परीक्षा में कुल 2,74,027 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं, अब इन कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर नतीजों से जुड़ी ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

    खबरें और भी