Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा परिणाम एनटीए ने घोषित किया, लिंक ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव

    Updated: Fri, 19 Jan 2024 10:23 AM (IST)

    जो उम्मीदवार NTA द्वारा 6-19 दिसंबर तक आयोजित की गई यूजीसी नेट 2023 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे वे अपना परिणाम देखने के लिए परीक्षा पोर्टल ugcnet.nta. ...और पढ़ें

    UGC NET Result 2023: परिणाम की घोषणा बृहस्पतिवार, 18 जनवरी 2024 को की गई।
    UGC NET Result 2023: परिणाम की घोषणा बृहस्पतिवार, 18 जनवरी 2024 को की गई।

    HighLights

    1. घोषणा बृहस्पतिवार, 18 जनवरी 2024 को की गई
    2. रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव है
    3. कैंडिडेट्स अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ से रिजल्ट देखें
    4. NTA द्वारा 6-19 दिसंबर तक आयोजित की गई यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट का लाखों उम्मीदवारों का इंतजार समाप्त हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2023 के नतीजों की घोषणा कर दी है। एजेंसी द्वारा परिणाम (UGC NET Result 2023) की घोषणा बृहस्पतिवार, 18 जनवरी 2024 को की गई। इसके साथ ही, एनटीए ने यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव कर दिया है।

    यह भी पढ़ें - LIVE UGC NET Result 2023: घोषित हो गया यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

    UGC NET Result 2023: इन स्टेप में करे स्कोर कार्ड डाउनलोड

    ऐसे में जो उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 6 से 19 दिसंबर 2023 के बीच आयोजित की गई यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना परिणाम देखने और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए परीक्षा पोर्टल ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें, जहां पर रिजल्ट लिंक एक्टिव किया गया है। इस लिंक के माध्यम से कैंडिडेट्स अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से लॉग-इन करके परिणाम (UGC NET Result December 2023) देख सकते हैं और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    UGC NET रिजल्ट दिसंबर 2023 डायरेक्ट लिंक

    बता दें कि एनटीए द्वारा यूजीसी नेट रिजल्ट (UGC NET December Result 2023) की घोषणा पहले 10 जनवरी को और फिर 17 जनवरी को जारी किए जाने की आधिकारिक जानकारी दी गई थी। हालांकि, पहले प्राकृतिक आपदा के चलते रद्द हुई परीक्षा के फिर से आयोजन तथा दूसरी बार तकनीकी कारणों से नतीजों का टाला गया था।

    यह भी पढ़ें - UGC NET Result Out 2023: फाइनली खत्म हुआ इंतजार, NTA ने घोषित किया यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा परिणाम

    UGC NET Result 2023: सर्टिफिकेट बाद में होंगे जारी

    उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परिणाम और स्कोर कार्ड जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, सफल घोषित उम्मीदवारों को जारी किया जाने वाला UGC NET सर्टिफिकेट बाद में जारी किया जाएगा। इस सर्टिफिकेट को UGC NET ब्यूरो द्वारा जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट, ugcnetonline.in से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि इस सर्टिफिकेट के माध्यम से ही उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर या जेआरएफ की भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    खबरें और भी