Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आर्ट्स से ग्रेजुएट हैं नए शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी, 5 बार सांसद बनने के साथ कई मंत्रालयों के लिए कर चुके काम

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 10:59 AM (IST)

    लगातार 5 बार के सांसद और वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी धर्मेंद्र प्रधान की जगह ...और पढ़ें

    new Education Minister Pralhad Joshi

    new Education Minister Pralhad Joshi

    HighLights

    1. आर्ट्स से ग्रेजुएट हैं नए एजुकेशन मिनिस्टर प्रल्हाद जोशी।

    2. कर्नाटक की धारवाड़ सीट से लगातार 5 बार रह चुके सांसद।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले और उसके बाद जंतर-मंतर पर हुए जोरदार आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी को एजुकेशन मिनिस्ट्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    नए एजुकेशन मिनिस्टर ने पीएम का जताया आभार

    प्रल्हाद जोशी को एजुकेशन मिनिस्ट्री दिए जाने के बाद उन्होंने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करके पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है और उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह प्रधानमंत्री मोदी की अपेक्षाओं और उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

    आर्ट्स से ग्रेजुएट हैं नए एजुकेशन मिनिस्टर

    सभी के मन में सवाल है कि नए शिक्षा मंत्री की क्वालिफिकेशन क्या है। आपको बता दें कि उनके पिता भारतीय रेलवे कर्मचारी थे इसलिए उनकी शुरुआती पढ़ाई हुबली (कर्नाटक) के रेलवे स्कूल से पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने हुबली के ही न्यू इंग्लिश स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा मैट्रिक/ इंटर की पढ़ाई की। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए हुबली स्थित के.एस. आर्ट्स कॉलेज में एडमिशन लिया, जो कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़ से एफिलिएटेड है। यहां से उन्होंने वर्ष 1983 में बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) की डिग्री हासिल की है।

    प्रल्हाद जोशी का जन्म 27 नवंबर 1962 को बीजापुर , मैसूर में हुआ था। उनके पिता का नाम वेंकटेश जोशी और माता का नाम मालतीबाई जोशी है। 1992 में उन्होंने ज्योति जोशी से शादी की और उनके 3 बच्चे हैं।

    खबरें और भी

    लगातार 5 बार सांसद बनने के साथ कई मंत्रालयों का कार्यभार

    प जोशी पहली बार धारवाड़ लोकसभा सीट से वर्ष 2004 में सांसद चुने गए। इसके बाद लगातार वे अबतक 5 बार इसी लोकसभा सीट से सांसद बनते चले आ रहे हैं। एजुकेशन मिनिस्टर बनने से पहले वे कई मंत्रालयों के मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। इससे पहले वे संसदीय मामलों के मंत्री, कोयला मंत्री, खान मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं। वर्तमान में वे 2024 से उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री थे। अब उनको शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- बैरिस्टर क्यों पहनते हैं विग? नहीं जानते होंगे आप, जानें क्यों 17वीं सदी से शुरू हुआ था चलन