Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HPBOSE Datesheet 2026: हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें टाइमटेबल

    Updated: Thu, 27 Nov 2025 01:51 PM (IST)

    हिमाचल बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए एग्जाम डेटशीट जारी कर दी गई है। कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 03 मार्च से ...और पढ़ें

    HPBOSE Datesheet 2026: यहां देखें पूरा टाइमटेबल

    HPBOSE Datesheet 2026: यहां देखें पूरा टाइमटेबल

    HighLights

    1. हिमाचल बोर्ड ने जारी की डेटशीट।

    2. इस दिन से शुरू होगी परीक्षा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं हिमाचल बोर्ड के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। जो छात्र (Himachal Board 10th 12th Date Sheet 2026) का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब वे ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपनी कक्षा से संबंधित टाइमटेबल देख व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, कक्षा 10वीं की परीक्षा 03 से 28 मार्च, 2026 तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 03 मार्च से 01 अप्रैल, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी।

    यहां से डाउनलोड करें कक्षा दसवीं की डेटशीट

    यहां से डाउनलोड करें कक्षा बारहवीं की डेटशीट 

    class 10th

     

    एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षा केवल एक शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित की जाएगी।

    इस डेट को होगी प्रैक्टिल परीक्षा

    हिमाचल बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की प्रैक्टिल परीक्षा 20 फरवरी से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विषयवार प्रैक्टिल परीक्षा की तिथि के लिए 18 फरवरी, 2026 से पहले अपने स्कूल शिक्षक से अवश्य संपर्क करें।

    class 12th

     

    इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

    हिमाचल बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 03 मार्च, 2026 से शुरू हो जाएगी। कक्षा दसवीं बोर्ड का पहला पेपर अंग्रेजी और अंतिम पेपर सामाजिक विज्ञान विषय के लिए आयोजित कराया जाएगा। इसके अलावा, कक्षा बारहवीं बोर्ड का पहला पेपर संस्कृत और अंतिम पेपर संगीत विषय के लिए आयोजित कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    ऐसे करें परीक्षा की तैयारी

    छात्रों के पास बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए तीन महीने से ज्यादा समय है। ऐसे में अपनी तैयारी को बेहतरीन बनाने के लिए नियमित रूप से पढ़ाई करें और कमजोर विषयों को पहले तैयार करें। इसके अलावा, रोजाना एक मॉक टेस्ट हल करें। इससे आप अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से परख पाएंगे। 

     

    यह भी पढ़ें: JAC Date Sheet 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा दसवीं की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होगी थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा