Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    HTET Result 2026: हरियाणा टीईटी रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड यहां करें डाउनलोड, 10 से 12 अगस्त तक कराना होगा वेरिफिकेशन

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:49 AM (IST)

    बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की ओर से टीईटी एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सफल अभ्यर्थियों को 10 से 12 अगस्त तक निर्धारित सेंटर्स पर बायोमेट् ...और पढ़ें

    Haryana TET result: यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड।

    Haryana TET result: यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड।

    HighLights

    1. हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट जारी।

    2. सफल उम्मीदवारों को 10 से 12 अगस्त तक करवाना होगा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजों का डायरेक्ट लिंक (HTET Result 2026 Link) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की ऑफिशियल वेबसाइट htet.eapplynow.com पर एक्टिव है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    इस डेट को हुई थी परीक्षा

    हरियाणा बोर्ड की ओर से राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को करवाया गया था। परीक्षा लेवल I (प्राइमरी टीचर/ PRT), लेवल II (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर/ TGT) और लेवल III (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर/ PGT) के लिए आयोजित हुई थी।

    स्कोरकार्ड इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

    • हरियाणा टीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल htet.eapplynow.com पर जाएं।
    • होम पेज पर "टू व्यू रिजल्ट" बटन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद परीक्षा का लेवल सेलेक्ट करें।
    • एप्लीकेशन आईडी, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
    • अब आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    HTET Result 2026 Link

    10 से 12 अगस्त तक इन जिलों में करवाना होगा वेरिफिकेशन

    हरियाणा बोर्ड की ओर से सफल उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन 10 अगस्त से लेकर 12 अगस्त 2026 तक करवाया जायेगा। जिला के अनुसार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए सेंटर के नाम निम्नलिखित हैं-

    खबरें और भी

    क्र०सं० जिला भवन/ सेंटर का नाम
    01 अंबाला पी.के.आर. जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अम्बाला शहर
    02 भिवानी गोपनीय-2 शाखा का स्टोर, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कैम्पस, भिवानी
    03 फरीदाबाद राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर-16, नजदीक किसान भवन, फरीदाबाद
    04 फतेहाबाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक वाल्मिकी चौक, फतेहाबाद
    05 गुरूग्राम राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, से०-04, गुरूग्राम
    06 हिसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार (नजदीक सुशीला भवन)
    07 झज्जर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर
    08 जींद जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जींद
    09 करनाल डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) करनाल
    10 कैथल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक कमेटी चौक, कैथल
    11 कुरुक्षेत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवीदासपूरा, (कुरुक्षेत्र)
    12 महेन्द्रगढ़ एट नारनौल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल
    13 पंचकूला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), सै०-02 पंचकूला
    14 पानीपत एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जी.टी.रोड, पानीपत
    15 रेवाड़ी हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, रेवाड़ी
    16 रोहतक वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक
    17 सिरशा आर.एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरशा
    18 सोनीपत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत (मुरथल अड्डा)
    19 यमुनानगर शहीद नवीन वैद्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, यमुनानगर
    20 नूंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-II, नूंह
    21 पलवल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय(लड़के), नजदीक आगरा चौक, पलवल
    22 चरखी दादरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चरखी दादरी

    सभी उम्मीदवारों को बता दें कि सेंटर पर रिपोर्टिंग का टाइम सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक रहेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार helpdeskhtet7@gmail.com पर या +91-9942875178 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।