विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Published: Fri, 06 Nov 2026 12:06 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2026 12:51 PM (IST)

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने ICAI CA Foundation Result September 2026 का एलान कर दिया है। इस परीक्षा में कंसिका और महक गुप्ता ने टॉप किया है।

CA Foundation Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

 CA Foundation Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ICAI CA Foundation Result 2026 चेक कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्रलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद CA Foundation Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही सभी विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी है। इसके अलावा, जो उम्मीदवार सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा में पास नहीं हो सके हैं। वे जनवरी सेशन की सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। बता दें, जनवरी सेशन की परीक्षा 03, 05, 07 और 09 जनवरी, 2027 को संचालित की जाएगी। 


यह भी पढ़ें- UPSC NDA NA I Final Results 2026 OUT: यूपीएससी ने एनडीए एनए-1 फाइनल रिजल्ट का किया एलान, एक क्लिक से डाउनलोड करें PDF

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।