ICAI CA Foundation Topper List 2026: सीए फाउंडेशन की परीक्षा में कंसिका और महक गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स लिस्ट
सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा में हरियाणा की कंसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने टॉप किया है। दोनों ...और पढ़ें

ICAI CA Foundation Topper List 2026: यहां देखें टॉपर्स लिस्ट।
HighLights
सीए फाउंडेशन की परीक्षा में कंसिका और महक गुप्ता ने किया टॉप।
यहां देखें पूरी टॉपर्स लिस्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 06 नवंबर को CA Foundation Result की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए सभी स्टूडेंट्स ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, सीए फाउंडेशन सितंबर सेशन की परीक्षा में हरियाणा की रहने वाली कंसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।
कंसिका और महक गुप्ता ने किया टॉप
सीए फाउंडेशन की परीक्षा में हरियाणा हिसार की रहने वाली कंसिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने इस परीक्षा में संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ही छात्र ने इस परीक्षा में 90.25 प्रतिशत यानी 361 अंक प्राप्त किए है। राजस्थान के स्पर्श खंडेलवाल और चेन्नई के जे. जयंथ ने परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्पर्श और जे. जयंथ ने कुल 359 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही ग्वालियर की वैभवी सिंघल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वैभवी सिंघल ने इस परीक्षा में कुल 358 अंक हासिल किए हैं।
CA Foundation Result 2026 Direct Link
कैसे और कहां से डाउनलोड करें सीए परीक्षा का रिजल्ट
सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- अब CA Foundation Result 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
- मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।