Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICSI CS December 2023: कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा का शेड्यूल आईसीएसआई ने किया जारी, जानें कब से शुरू हैं एग्जाम

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 03:03 PM (IST)

    ICSI CS December 2023 सीएस दिसंबर 2023 का आयोजन 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होगी। परीक्षा 3 घंटे की होगी। एग्जाम का टाइम दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे ...और पढ़ें

    ICSI CS December 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।
    ICSI CS December 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

    एजुकेशन डेस्क। ICSI CS December 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) दिसंबर परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, सीएस दिसंबर 2023 का आयोजन 21 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होगी। परीक्षा 3 घंटे की होगी। एग्जाम का टाइम दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा। इस सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे डायरेक्ट लिक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार डेटशीट चेक कर सकते हैं। 

     आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें आधिकारिक नोटिफिकेशन  

    अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि, संस्थान ने 31 दिसंबर, 2023, 01, 02 और 03 जनवरी, 2024 को रिजर्व डेट के तौर पर रखा है। वहीं, परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

    ICSI CS December 2023: आईसीएसआई सीएस दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल ऐसे करें डाउनलोड 

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा। इसके बाद, 

    होमपेज पर सीएस दिसंबर 2023 परीक्षा कार्यक्रम पर क्लिक करें। अब शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा

    परीक्षा कार्यक्रम देखें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें

    आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2023 परीक्षा कार्यक्रम का सीधा लिंक।

    यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2023 Result: आईआईटी गुवाहाटी 18 जून को जारी करेगी जेईई एडवांस रिजल्ट, 4 जून को हुई थी परीक्षा

    यह भी पढ़ें: Adipurush: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज, यहां जानिए एक्टर की क्वालिफिकेशन

    यह भी पढ़ें:  How to Become CA in India: बारहवीं या स्नातक के बाद बन सकते हैं चार्टर्ड अकाउंटेंट, लाखों में मिलेगा वेतन

    यह भी पढ़ें: NEET UG Final Answer Key 2023: नीट यूजी फाइनल आंसर-की रिलीज, ये रहा डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक