IGNOU Admission 2026: इग्नू जुलाई सेशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन का मौका
इग्नू एडमिशन 2026 जुलाई सेशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट 31 अगस्त तक एक्सटेंड कर दी गई है। स्टूडेंट्स निर्धारित तिथियों के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IGNOU Admission 2026: जुलाई सेशन के लिए 31 अगस्त तक बढ़ी लास्ट डेट।
HighLights
इग्नू जुलाई सेशन के लिए 31 अगस्त तक बढ़ी लास्ट डेट।
ऑनलाइन, डिस्टेंस लर्निंग के साथ ही foreign IOP में ले सकते हैं प्रवेश।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की ओर से जुलाई 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट को एक बार फिर से एक्सटेंड कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी यूजी, पीजी, foreign IOP के डिस्टेंस या ऑनलाइन लर्निंग कोर्सेज में प्रवेश लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भरा जा सकता है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 निर्धारित है।
छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कर सकते हैं कोर्सेज का चुनाव
स्टूडेंट्स इग्नू से ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग (ODL) प्रोग्राम के तहत प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। स्टूडेंट्स सुविधानुसार किसी भी प्रोग्राम का चुनाव कर सकते हैं। इसके साथ ही Overseas Students (SAARC, Non-SAARC and FSRI, and NRI) वाले भी प्रवेश के लिए तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
स्वयं घर बैठे कर सकते हैं अप्लाई
इग्नू में एडमिशन के लिए छात्र स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए यहां आवेदन की स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया जा रहा है।
- इग्नू एडमिशन जुलाई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर Admission में जाकर जिस प्रोग्राम (ऑनलाइन/ ODL या foreign IOP) में एडमिशन लेना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
- अब आपको पहले क्लिक हियर टू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूर्ण करें।
- अंत में अभ्यर्थी कोर्स के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
फॉर्म विड्रॉ करने पर कितनी फीस होगी वापस, जानें डिटेल
आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कभी कभी ऐसा होता है की छात्र एडमिशन वापस लेना चाहता है तो ऐसे में इग्नू की ओर से उम्मीदवारों को एक सुविधा प्रदान की गई है। इसके तहत दिनों के हिसाब से आवेदन वापस लेने की छूट है। जितने दिन बाद आप एडमिशन वापस लेंगे उसी के अनुसार इग्नू की ओर से फीस में कटौती करके आपका आवेदन विड्रॉ कर दिया जायेगा। एडमिशन जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
