JAC 10th 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड मैट्रिक इंटर रिजल्ट इसी सप्ताह हो सकता है जारी, 10th क्लास में मिलेगा ग्रेड
झारखंड बोर्ड की ओर से सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट इसी सप्ताह में जारी होने का अनुमान है। नतीजे आते ...और पढ़ें

Jharkhand Board Matric Inter Result
HighLights
झारखंड बोर्ड 10th 12th रिजल्ट कभी भी आने की उम्मीद।
वेबसाइट jacresults.com एवं SMS से चेक कर सकेंगे परिणाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) रांची की ओर से सेकेंडरी (10th) और सीनियर सेकेंडरी (12th) बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा 8th, 9th एवं 11th का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। जिसके बाद अब दसवीं बारहवीं रिजल्ट जारी होने की बारी है। Jharkhand Board 10th 12th Result 2026 की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www.jacresults.com की जाएगी।
दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर एवं रोल कोड की आवश्यकता पड़ेगी। ऐसे में अगर आपको ये दोनों डिटेल याद नहीं हैं तो अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर पास रख लें।
वेबसाइट के साथ ही SMS से भी चेक किया जा सकेगा रिजल्ट
ऐसे माता-पिता या बच्चे जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है वे कीपैड फोन का उपयोग करके एसएमएस के जरिये स्वयं ही रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए आपको मैसेज बॉक्स में जाकर Result <स्पेस> JAC 10th या JAC 12th रोल नंबर <स्पेस> रोल कोड लिखकर 562630 पर भेजना होगा। इसके बाद बोर्ड की ओर से कुछ देर बाद रिजल्ट भेज दिया जायेगा।
वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने की आसान तरीका
- झारखंड बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 जारी होते ही सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट jacresults.comपर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उसके एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।
10th में मिलेगा ग्रेड
छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि दसवीं कक्षा में छात्रों को प्राप्त अंकों के आधार पर ग्रेड दिया जायेगा। 80+ फीसदी अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को A+ (exilent) ग्रेड, 60 से 80 फीसदी अंक प्राप्त करने वालों को A (Very Good) ग्रेड, 45 से 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को B (Good) ग्रेड, 33 से 45 परसेंट मार्क्स प्राप्त करने वालों को C (Average) ग्रेड दी जाएगी। इन सबके अतिरिक्त 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने पर D (Marginal) ग्रेड प्रदान की जाएगी।

पास होने के लिए 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य
झारखंड बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को 1st डिवीजन, 45 से 60 परसेंट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 2nd डिवीजन एवं 33 से 45 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 3rd डिवीजन से उत्तीर्ण मन जायेगा। सेकेंडरी क्लास में 5 विषयों में अधिक अंक प्राप्त करने पर पास माना जायेगा वहीं जिसमें सबसे कम अंक आएंगे उसे एडिशनल माना जायेगा। रिजल्ट में प्रैक्टिकल एवं थ्योरी सभी के अंक जोड़े जायेंगे।
