Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JEE Main Exam 2025: इस दिन रिलीज होंगे जेईई एडमिट कार्ड, एग्जाम सिटी स्लिप jeemain.nta.nic.in पर जारी

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 09:22 AM (IST)

    जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम रोल नंबर आवेदन संख्या जन्म तिथि और माता-पिता के नाम परीक्षा केंद्र के नाम फोटोग्राफ परीक्षा तिथि पाली स ...और पढ़ें

    JEE Main Exam 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर पाएंगे प्रवेश पत्र
    JEE Main Exam 2025: आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर पाएंगे प्रवेश पत्र

    HighLights

    1. jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
    2. 22 से 30 जनवरी 2025 के बीच आयोजित होगी परीक्षा
    3. पेपर 1 का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन पहले सेशन की परीक्षा की शुरुआत 22 जनवरी, 2025 से होने जा रही है। परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। एनटीए ने यह सूची आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिलीज की है। कैंडिडेट्स पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, फर्स्ट सेशन के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।

    ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन जनवरी सेशन का आयोजन 22 से 30 जनवरी 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार,, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई), बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) के लिए परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर 2 ए, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) और पेपर 2 बी बैचलर ऑफ प्लानिंग (बीप्लानिंग) की परीक्षा 30 जनवरी को सिंगल शिफ्ट में ही आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स की की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स और वेबसाइट्स की डिटेल्स दी जा रही हैं, जिनको फॉलो करके या लॉगइन करके अभ्यर्थी आसानी से  परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। 

    JEE Main Exam City Slip 2025: इन वेबसाइट्स से डाउनलोड कर पाएंगे जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप

    jeemain.nta.nic.in

    nta.ac.in

    JEE Main Exam City Slip 2025: जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये एग्जाम सिटी स्लिप 

    सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक जेईई मेन वेबसाइट: jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। अब,

    होमपेज पर “जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप” लिंक पर क्लिक करें। यहां, अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए पर्ची देखें और डाउनलोड करें।

    NTA JEE Main Exam Admit Card 2025: इस तारीख को जारी होंगे जेईई मेन पहले सेशन की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

    जेईई मेन पहले सेशन के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा शुरू होने से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। यह आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे। परीक्षार्थी पोर्टल पर जरूरी डिटेल्स, जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य जानकारी एंटर करनी होगी, इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। 

    बता दें कि जेईई मेन परीक्षा शहर सूचना पर्ची से कैंडिडेट्स को, उस विशिष्ट शहर के बारे में जानकारी मिलती है, जहां उनकी जेईई मेन परीक्षा होगी। वहीं, जेईई मेन एडमिट कार्ड में परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2025: ये स्टूडेंट्स दे सकेंगे तीसरी बार जेईई एडवांस परीक्षा, SC ने जारी किया निर्देश, पढ़िए डिटेल