Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC Field Worker Answer Key 2026: झारखंड फील्ड वर्कर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस दिन तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:51 AM (IST)

    जेएसएससी की ओर से फील्ड वर्कर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    JSSC Field Worker Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    JSSC Field Worker Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

    HighLights

    1. फील्ड वर्कर परीक्षा की आंसर-की जारी।

    2. 11 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का मौका।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से फील्ड वर्कर लिखित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

    इन स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की

    फील्ड वर्कर परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताएं गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

    • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद JSSC Field Worker Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

    इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

    जो उम्मीदवार जेएसएससी द्वारा जारी किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 11 अगस्त, 2026 तक का समय दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

    कब जारी होगा रिजल्ट

    जेएसएससी की ओर से फील्ड वर्कर परीक्षा रिजल्ट की घोषणा जल्द की जा सकती है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर-की डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

     

     

    यह भी पढ़ें: SSC GD Constable Result 2026: जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी होगी जारी, इन 5 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे PDF

     

    खबरें और भी