Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LIVE UPMSP UP Board Result 2026 OUT: यूपी बोर्ड क्लास 10th 12th रिजल्ट डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड, दसवीं में दो स्टूडेंट्स ने किया टॉप

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 05:33 PM (IST)

    यूपी बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्र (Live UPMSP Matric Inter Result 2026 Updates) यहां देख स ...और पढ़ें

    UP Board Class 10th 12th Result 2026 Live

    UP Board Class 10th 12th Result 2026 Live

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 52 लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म हुआ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज शाम 4 बजे यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जो छात्र इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अब ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    यूपी बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के तहत रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अतिरिक्त डिजीलॉकर digilocker.gov.in पर भी जारी किया गया है।