Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Toppers List 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने किया टॉप, टॉपर्स स्टूडेंट्स को मिलेगा 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 08:50 AM (GMT+05:30)

    यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ (UPMSP UP Board Toppers List 2026) ...और पढ़ें

    UP Board 10th 12th Toppers List 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    UP Board 10th 12th Toppers List 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।


    HighLights

    1. शाम 4 बजे जारी होगा रिजल्ट।

    2. ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे रिजल्ट चेक।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्प्रेंस के जरिये की गई है। कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। छात्र एवं अभिभावक डिजीलॉकर digilocker.gov.in के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। टॉपर छात्रों को नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

    टॉपर को मिलेगा इनाम और सम्मान

    यूपी बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जो छात्र बोर्ड परीक्षा में टॉप करेंगे। उन्हें एक लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि, लैपटॉप और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। स्टेट टॉपर के साथ-साथ जिले में टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार राशि के साथ 21,000 रुपये और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

    कक्षा दसवीं टॉपर लिस्ट

    पहला स्थान: कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा
    दूसरा स्थान: अदिति
    तीसरा स्थान: अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा

    कक्षा बारहवीं टॉपर लिस्ट

    पहला स्थान: शिखा वर्मा
    दूसरा स्थान: नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा
    तीसरा स्थान: सुरभि यादव और पूजा पाल

    UP 10th 12th Board Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

    यूपी बोर्ड की ओर से आज शाम 4 बजे बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्रों एवं अभिभावकों की सहुलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र एवं अभिभावक रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

    • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
    • अब वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद 'UP 10th या 12th Board Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
    • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    पिछले साल इन छात्रों ने किया था टॉप

    पिछले वर्ष 2025 की दसवीं की परीक्षा में यश प्रताप सिंह ने पूरे राज्य में टॉप किया था। इसके अलावा, कक्षा बारहवीं की परीक्षा में महक जायसवाल ने पूरे राज्य में टॉप किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: UP Board Topper Prize Money 2026: यूपी बोर्ड टॉपर्स पर होगी पैसों की बरसात, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर भी किया जाएगा सम्मान