MBBS Cut Off 2026: सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने अंक जरूरी? जानें AIQ और State Quota काउंसिलिंग के लिए संभावित स्कोर
नीट यूजी काउंसिलिंग जल्द ही शुरू हो सकती है। सभी छात्रों का सरकारी कॉलेज पाने का सपना होता है। आप ...और पढ़ें

NEET MBBS Cut Off 2026 की जानकारी यहां करें चेक।
HighLights
नीट यूजी काउंसिलिंग जल्द हो सकती है शुरू।
सरकारी कॉलेज के लिए संभावित स्कोर यहां से कर सकते हैं चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स को काउंसिलिंग शुरू होने का इंतजार है ताकी वे जल्द से जल्द MBBS एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले सकें। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल काउंसिल कमेटी द्वारा जल्द ही नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो सकते हैं।
ऑल इंडिया कोटा AIQ और NEET State Quota काउंसिलिंग के लिए चाहिए होंगे कितने अंक
सभी छात्रों का एक ही सपना होता है कि उन्हें MBBS के लिए सरकारी संस्थान में सीट मिल जाये। इस बार एनएमसी सीट मैट्रिक्स के अनुसार कुल 136939 सीटें एडमिशन के लिए उपलब्ध हैं और 11,21,000 छात्रों ने परीक्षा में क्वालीफाई किया है। ऐसे में सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के लिए छात्रों को अच्छे अंक और रैंक प्राप्त होना अनिवार्य है।
सरकारी कॉलेजों के लिए क्या होने चाहिए अंक
अनुमान के मुताबिक देश के एम्स संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्रों को 680+ स्कोर हो सकता है।
650+ रैंक होने पर आपको छात्रों को सरकारी कॉलेज मिलने का अनुमान है।
कैटेगरी के अनुसार सरकारी कॉलेज पाने की संभावना की जानकारी आप नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं-
| श्रेणी (Category) | AIQ कोटा संभावित स्कोर | State Quota संभावित स्कोर |
| General (UR) | 615 – 630+ | 590 – 610+ |
| OBC / EWS | 610 – 625+ | 585 – 605+ |
| SC | 510 – 530+ | 480 – 510+ |
| ST | 480 – 500+ | 450 – 480+ |
ऑल इंडिया कोटा की 15 फीसदी सीटों के अलावा 85% सीटें स्टेट कोटा के अनुसार भरी जाती हैं। ऐसे में स्टेट कोटा के लिए कटऑफ इससे कम रह सकता है।
काउंसिलिंग 4 चरणों में हो सकती है पुरी
नीट काउंसिलिंग कुल 4 चरणों- राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड में काउंसिलिंग पूरी हो सकती है। सभी चरणों के लिए डेट्स का एलान जल्द ही हो सकता है। MCC डेट वाइज पूरा शेड्यूल जल्द ही जारी करेगा।
काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए ये दस्तावेज कर लें तैयार
नीट काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए कुछ अनिवार्य दस्तावेज जरूरी हैं। ऐसे में आप एडमिशन शुरू होने से पहले ही सभी डॉक्युमेंट तैयार कर लें ताकी बाद में कोई समस्या न हो। कुछ प्रमुख दस्तावेज- नीट स्कोरकार्ड, नीट एग्जाम का एडमिट कार्ड, 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट, आईडी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट), आठ पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) हैं।
