NEET UG Counselling 2026: MCC कभी भी जारी कर सकता है नीट यूजी काउंसलिंग के लिए शेड्यूल, तैयार कर लें ये दस्तावेज
मेडिकल काउंसिल कमेटी द्वारा NEET UG Counselling 2026 के लिए शेड्यूल कभी भी जारी किया जा सकता है। आवेदन से पहले छात्र एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज तैय ...और पढ़ें

MCC NEET Counselling 2026: डेट्स का एलान कभी भी हो सकता है।
HighLights
नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए MCC कभी भी जारी कर सकता है शेड्यूल।
सभी आवश्यक डॉक्युमेंट रखें तैयार।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। अब युवाओं को MBBS, BDS समेत अन्य मेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग (MCC Counselling 2026) शुरू होने का इंतजार है। आपको बता दें कि मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) कभी भी काउंसिलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर सकता है। काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन (NEET Counselling Registration) करना होगा। इसके बाद एडमिशन के लिए आगे की प्रक्रिया पूर्ण होगी।
136939 सीट्स पूरे देश में उपलब्ध
एनएमसी की ओर से जारी सीट मैट्रिक्स के मुताबिक इस वर्ष एमबीबीएस की देशभर में कुल 136939 सीटें रिक्त हैं जिनपर प्रवेश दिया जायेगा। नीट यूजी परीक्षा को कुल 11,21,000 छात्रों ने क्वालीफाई किया है। ऐसे में सीटों को लेकर तगड़ा संघर्ष है।
NEET UG Counselling 2026 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अनिवार्य हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स एडमिशन प्रक्रिया स्टार्ट होने से पहले ही सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर लें ताकी काउंसिलिंग के समय कोई परेशानी न हो।
- नीट स्कोरकार्ड
- नीट एग्जाम का एडमिट कार्ड
- 10वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- 12वीं का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- आईडी प्रूफ (आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट)
- आठ पासपोर्ट साइज फोटो
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
MCC NEET Counselling 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- नीट यूजी काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आवश्यक जानकारी को दर्ज करके अपने अकाउंट को लॉगिन करना होगा।
- अकाउंट लॉगिन करने के बाद निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा।
चार चरणों में पूरी हो सकती है काउंसिलिंग
पिछले वर्ष नीट यूजी काउंसिलिंग कुल 4 चरणों में पूरी हुई थी। ऐसे में इस बार भी राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड में काउंसिलिंग पूरी हो सकती है। डेट्स का एलान MCC द्वारा कभी भी की जा सकती है।