SSC GD Constable Result 2026: उल्टी गिनती शुरू, जल्द जारी होगा एसएससी जीडी रिजल्ट एवं कटऑफ
एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट (SSC GD Constable Result) जल्द ही जारी होने वाला है। ऐसे में उम्मीदवार अभी से PET-PST ...और पढ़ें

SSC GD Result 2026 जल्द होगा जारी।
HighLights
जीडी कॉन्स्टेबल मेरिट लिस्ट ssc.gov.in पर होगी जारी।
रोल नंबर एवं नाम वाइज चेक कर सकेंगे नतीजे।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था जिसमें 48 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। अब इन सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने एक बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो सकता है।
SSC GD Constable Result 2026 कब जारी होने की उम्मीद है?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर माह की शुरुआती सप्ताह में एसएससी द्वारा रिजल्ट (SSC GD Constable Result 2026) की घोषणा की जा सकती है।
SSC GD Result 2026: चेक करने की स्टेप्स
एसएससी द्वारा जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। नतीजे जारी होने के बाद अभ्यर्थी रोल नंबर एवं नाम के अनुसार परिणाम की जांच कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको इसमें अपना रोल नंबर चेक करना होगा।
- जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर इस लिस्ट में होगा केवल ही रिटेन टेस्ट में सफल माने जायेंगे।
नतीजों के साथ कटऑफ भी होगा जारी
रिजल्ट जारी होने के साथ ही एसएससी द्वारा कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी होगा। जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती के अगले चरण के लिए सफल माना जायेगा।
फिजिकल की तैयारियां कर दें स्टार्ट
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल रहेंगे उनको अगले चरण PET-PST में शामिल होना होगा। ऐसे में अभ्यर्थी अभी से रनिंग आदि की तैयारी शुरू कर दें ताकी आसानी से वे फिजिकल को पास कर सकेंगे। पीईटी में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 5 किमी की दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी वहीं 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी। फीमेल कैंडिडेट्स को साढ़े 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर, 800 मीटर की रेस 5 मिनट में पूरी करनी होगी।
न्यूनतम लंबाई
फिजिकल के दौरान पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी एवं महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। एसटी पुरुष वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 162.5 सेमी एवं महिला के लिए 150 सेमी निर्धारित है। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थी का सीना बिना फुलाए 76 सेमी एवं फुलाकर 81 सेमी होना चाहिए। आरक्षित क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को लंबाई एवं सीने की माप में नियमानुसार छूट दी गई है जिसके डिटेल आप नीचे इमेज से चेक कर सकते हैं।
फिजिकल टेस्ट के बाद अंत में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट में भाग लेना होगा। शारीरिक रूप से फिट अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती के माध्यम से कुल 25487 पदों पर भर्ती की जाएगी।
