Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Districts List: मध्य प्रदेश में नए जिले का हुआ गठन, यहां से पाएं एमपी के सभी जिलों की लिस्ट

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 04:50 PM (IST)

    MP Districts List मध्य प्रदेश राज्य में मऊगंज जिले का गठन हुआ है। इस जिले को मिलाकर वर्तमान स्थिति में इस राज्य में जनपदों की कुल संख्या 53 हो गयी है। ...और पढ़ें

    MP Districts List: मध्य प्रदेश के जिलों की लिस्ट यहां से डाउनलोड करें।
    MP Districts List: मध्य प्रदेश के जिलों की लिस्ट यहां से डाउनलोड करें।

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश में कुल 53 जिले हैं।
    2. हाल ही में 53वें जिले मऊगंज का गठन हुआ है।
    3. एमपी के सभी राज्य 10 संभागों के अंतर्गत विभाजित हैं।

    MP Districts List: मध्य प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य के गठन के बाद से यहां समय-समय पर जनपदों की संख्या घटती बढ़ती रही है। हाल ही में राज्य के एक और नए जिले का गठन हो गया है। क्या आपको पता है कि इस राज्य के गठन के साथ ही मध्य प्रदेश में जिलों की संख्या कितनी हो गयी है। अगर नहीं तो यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी है। वर्तमान स्थिति के अनुसार एमपी राज्य में जिलों की संख्या 53 हो गयी है। इसमें से मऊगंज को राज्य के 53वें जिले के रूप में आदेश जारी कर दिया गया है। आप यहां से मध्य प्रदेश (MP) के सभी जिलों की सूची देख सकते हैं।

    मध्य प्रदेश के जिलों की सूची

    अनूपपुर अलीराजपुर आगर मालवा
    अशोकनगर इंदौर उज्जैन
    उमरिया कटनी खरगौन
    खंडवा गुना ग्वालियर
    छतरपुर छिंदवाड़ा जबलपुर
    झाबुआ टीकमगढ़ सतना
    दतिया दमोह देवास
    धार नर्मदापुरम नरसिंहपुर
    नीमच पन्ना बड़वानी
    बालाघाट बुरहानपुर भिंड
    भोपाल मंडला रतलाम
    मंदसौर मुरैना डिंडौरी
    रीवा राजगढ़ रायसेन
    विदिशा सागर सिवनी
    सीधी सीहोर शहडोल
    शिवपुरी श्योपुर शाजापुर
    सिंगरौली हरदा बैतूल
    निवाड़ी मऊगंज -

    कितने संभागों के अंतर्गत आते हैं जिले

    मध्य प्रदेश में संभागों की संख्या 10 है। इन 10 संभागों के नाम ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर है। इन 10 संभागों के अंतर्गत कुल 53 जिलों को विभाजित किया गया है। मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था तब इसके 8 संभागों के अंतर्गत 43 जिले थे। 1998 आते-आते इस राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर 61 तक पहुंच गयी। इसके बाद वर्ष 2000 में इससे कटकर एक अलग राज्य छत्तीसगढ़ बना और इसमें केवल 45 जिले बचे। वर्तमान स्थिति में इसमें कुल 53 जनपद हैं।

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Districts Latest List: क्या आप जानते हैं राजस्थान के जिलों की संख्या, ये हैं नए संभागों के नाम