Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MPSOS Ruk Jaana Nahi Result 2026: रुक जाना नहीं कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन 5 तरीकों से करें चेक

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 11:00 AM (IST)

    रुक जाना नहीं कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कक्षा दसवीं की परीक्षा में कुल 59.89 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। ...और पढ़ें

    SSC GD Constable Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    SSC GD Constable Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

    HighLights

    1. रुक जाना नहीं परीक्षा का रिजल्ट जारी।

    2. कक्षा 12वीं में 52.44 प्रतिशत छात्र सफल।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) की ओर से 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं जून सेशन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। रुक जाना नहीं योजना के तहत कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा 03 जुलाई से लेकर 15 जुलाई, 2026 तक आयोजित कराई गई थी। जो छात्र कक्षा 10वीं एवं 12वीं की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट mp.gov.in, MPeSeva या MP e-Services पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    कैसे चेक करें कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट

    रुक जाना नहीं कक्षा 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्रों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे ऑफिशियल वेबसाइट mp.gov.in पर जाना होगा।
    2. वेबसाइट के होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
    3. इसके बाद Ruk Jana Nahi Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
    5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
    6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

    इतने छात्र हुए सफल

    रुक जाना नहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 59.89 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसके अलावा, कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 52.44 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।

    रिजल्ट जारी होने के बाद


    सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट का प्रिंट आउट संभालकर रखें। इसके साथ ही जो छात्र परीक्षा में पास हुए हैं। अब वे अगली कक्षा में पढ़ाई करने के लिए दाखिला ले सकते हैं।

    खबरें और भी

     

    यह भी पढ़ें: SSC GD Constable Result 2026: जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी होगी जारी, इन 5 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे PDF