विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET छात्रा आर्या का आरोप, NTA को 167 अंक वाली OMR शेयर करने को कहा, जंतर-मंतर पर धरना देने पहुंची

Published: Wed, 22 Jul 2026 11:50 AM (IST)

नीट छात्रा के आरोप का खंडन करने के बाद उन्होंने एनटीए पर फिर आरोप लगाया है और मांग की है ...और पढ़ें

NEET aspirant Arya

NEET aspirant Arya

HighLights

  1. आर्या ने एनटीए पर फिर लगाए गंभीर आरोप।

  2. विरोध जताने के लिए जंतर-मंतर धरने पर पहुंची।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद से ही इसमें गड़बड़ी को लेकर एनटीए पर आरोप लगते रहें हैं। कानपुर की आर्या ने भी एनटीए पर रिजल्ट में गंभीर विसंगतियों का आरोप लगाया था जिसके बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने क्लैरिफिकेशन जारी कर उनके दावे को झूठा करार दिया था। लेकिन, अब आर्या ने एक बार फिर से एनटीए पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।

जंतर-मंतर पर धरना देने पहुंची

नीट छात्र आर्या अब अपने पापा के साथ मंगलवार को फिर से जंतर-मंतर पर धरना देने पहुंच गई हैं। उनके पिता ने रिजल्ट में होने वाली गलतियों को लेकर शिक्षा मंत्री लेटर भी लिखा है।

NTA को 167 नंबर वाली मार्कशीट देने को कहा

अब आर्या ने एनटीए से कहा कि अगर उनके केवल 167 अंक आये हैं तो एजेंसी उन्हें 167 अंक वाली मार्कशीट उपलब्ध करवाए ताकी वे स्वयं ही इसकी जांच कर सकें। धरने में शामिल आर्या ने बताया कि OMR शीट जारी होने के बाद उनके कुल अंक 609 बन रहे थे। लेकिन, रिजल्ट जारी होने पर उनको 540 अंक प्राप्त हुए। इसके बाद सुबह स्कोरकार्ड डाउनलोड करने पर केवल 167 अंक ही रह गए।
इसके साथ ही उन्होंने OMR के सीरियल नंबर में भी गड़बड़ी का जिक्र किया। उनके मुताबिक 77, 85 और 110 दो बार तो वहीं 77 और 176 नंबर सीरियल से गायब था।

पहले भेजी मार्कशीट क्या सही नहीं थी?

आर्या के पिता ने एनटीए पर आरोप लगाया कि पहले भेजी गई मार्कशीट पर एनटीए ने कहा कि वो मार्कशीट उन्होंने नहीं भेजी है और वो फर्जी है। इसके जवाब में वे कहते हैं कि जब एनटीए के ऑफिशियल पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के बाद मार्कशीट उनके मेल पर भेजी गई तो वो फर्जी कैसे हो सकती है।

एनटीए करार चुका फर्जी

एनटीए ने पहले क्लैरिफिकेशन देकर कहा था कि छात्रा रिजल्ट को लेकर झूठ बोल रही है और दस्तावेजों में छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद स्टूडेंट और उनके पिता ने कहा कि अगर हमें सही जानकारी एनटीए और शिक्षा मंत्री प्रोवाइड नहीं करवाते तो हम न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखायेंगे।

यह भी पढ़ें- MBBS Cut Off 2026: सरकारी कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने अंक जरूरी? जानें AIQ और State Quota काउंसिलिंग के लिए संभावित स्कोर