विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET PG Answer Key 2026: नीट पीजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द जारी होने की उम्मीद, 30 सितंबर को घोषित होंगे नतीजे

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:48 AM (IST)

एनबीईएमएस की ओर से NEET PG Answer Key 2026 कभी भी जारी की जा सकती है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये 30 सितंबर तक अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

NEET PG Answer Key 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

NEET PG Answer Key 2026: यहां चेक करें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जल्द जारी होगी आंसर-की।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल बोर्ड ऑफ एक्सामिनाशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से NEET PG Answer Key 2026 की घोषणा जल्द ही की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी री-एग्जाम में भाग लिया था। उन उम्मीदवारों को आंसर-की जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, एनबीईएमएस की ओर से नीट पीजी री-एग्जाम का आयोजन 30 अगस्त और जयपुर के परीक्षा केंद्रों में 03 सितंबर को किया गया था। इसके साथ ही आंसर-की जारी होने के बाद NEET PG Result 2026 की घोषणा भी बहुत जल्द की जाएगी।

इस दिन जारी होगा रिजल्ट

एनबीईएमएस की ओर से नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट 30 सितंबर तक घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर NEET-PG 2026 सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद NEET PG Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर पीडीएप फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
नीट पीजी की परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को बता दें, कि पिछली बार नीट पीजी परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की गई थी। ऐसे में एनबीईएमएस की ओर से प्रोविजनल आंसर-की जारी करने से संबंधित कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। 
 

कब जारी होगा स्कोरकार्ड

नतीजे जारी होने के बाद स्कोरकार्ड जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड में अपना नाम, परीक्षा का नाम, रोल नंबर, परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जांच कर सकेंगे। इसके साथ ही कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: SSC CGL Exam City Slip 2026: एसएससी सीजीएस टियर-1 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड