Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET PG City Intimation Slip 2026: नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप इस दिन होगी जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:59 AM (IST)

    नीट पीजी 2026 एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने वाली है। अभ्यर्थी कैंडिडेट लॉग इन या ईमेल के जरिये एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। ...और पढ़ें

    NEET PG 2026: 11 अगस्त को जारी होगी सिटी इंटीमेशन स्लिप।

    NEET PG 2026: 11 अगस्त को जारी होगी सिटी इंटीमेशन स्लिप।

    HighLights

    1. नीट पीजी सिटी इंटीमेशन स्लिप natboard.edu.in पर होगी जारी।

    2. परीक्षा 30 अगस्त को होगी आयोजित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- पीजी (NEET PG 2026) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (NEET PG Exam City Slip) जल्द ही डाउनलोड के लिए जारी कर दी जाएगी। एनबीईएमएस की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक सिटी स्लिप 11 अगस्त को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। सभी आवेदनकर्ता लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

    ईमेल पर भी भेजा जायेगा लिंक

    एनबीईएमएस की ओर से परीक्षा शहर की जानकारी के लिए लिंक वेबसाइट के अलावा ईमेल से भी भेजा जायेगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके भी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। इससे आप अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।

    सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स

    • नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर नीट पीजी पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको सिटी स्लिप/ Login पर क्लिक करना होगा।
    • अब मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशिएल) दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    • जानकारी दर्ज करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे।

    एडमिट कार्ड इस डेट को होंगे जारी

    एनबीईएमएस की ओर से सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किये जायेंगे। ध्यान रखें कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र पर एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट एवं वैलिड पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।

    30 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा

    नीट पीजी परीक्षा का आयोजन केवल एक ही शिफ्ट में और एक ही दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 9 से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

    neet pg exam city slip 2026

    एग्जाम पैटर्न

    इस परीक्षा में उम्मीदवारों से 180 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 4 अंक प्रदान किया जायेगा वहीं गलत उत्तर देने पर 1 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जायेगा उनका मूल्यांकन नहीं किया जायेगा। पेपर हल करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-  NEET PG 2026: नीट पीजी एग्जाम अब एक शिफ्ट में, परीक्षा पैटर्न टाइमिंग में भी हुआ बदालव, चेक करें नए नियम