विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी दूसरे राउंड की काउसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से स्टार्ट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Updated: Sat, 29 Aug 2026 10:32 AM (IST)

एमसीसी ने NEET UG Counselling 2026 दूसरे राउंड के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र एमबीबीएस एवं बीडीएस कोर्स में दाखिला लेने के लिए जल्द ही आवेदन कर सकेंगे।

NEET UG Counselling 2026: यहां देखें पूरा शेड्यूल।

NEET UG Counselling 2026: यहां देखें पूरा शेड्यूल।

HighLights

  1. रजिस्ट्रेशन 3 सितंबर से शुरू।

  2. 11 सितंबर को जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से NEET UG दूसरे राउंड का काउसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो छात्र नीट यूजी की परीक्षा में सफल हुए थे और MBBS या BDS कोर्स में दाखिला लेने के लिए दूसरे राउंड की काउसलिंग में आवेदन करना चाहते हैं। वे MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर NEET UG Counselling 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। दूसरे राउंड की काउसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 08 सितंबर, 2026 है।

इस दिन से स्टार्ट रजिस्ट्रेशन

एमसीसी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक नीट यूजी दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 03 सितंबर, 2026 से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 08 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

दूसरे राउंड के लिए महत्वपूर्ण तिथि

प्रकिया  तिथि
रजिस्ट्रेशन स्टार्ट 03 सितंबर, 2026
रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट 08 सितंबर, 2026
च्वाइस फिलिंग और च्वाइस लॉकिंग 03 से 09 सितंबर, 2026
सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग  09 से 10 सितंबर, 2026
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट  11 सितंबर, 2026
रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग  12 से 18 सितंबर, 2026
वेरिफिकेशन 19 सितंबर, 2026

कैसे और कहां करें काउसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन

एमसीसी की ओर से दूसरे राउंड की काउसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 03 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं। छात्रों की मदद के लिए यहां रजिस्ट्रेशन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। छात्र इन स्टेप्स की मदद से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज NEET UG Counselling 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड सिक्योरिटी पिन आदि को दर्ज करना होगा।
  4. फॉर्म भरने के बाद अरनी पसंद के कॉवेज और कोर्स का चयन करना होगा।
  5. फॉर्म भरने के बाद सभी डिटेल को ध्यान से चेक कर लें और सबमिट करना होगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

11 सितंबर को जारी होगा अलॉटमेंट रिजल्ट

काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमसीसी की ओर से दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट 11 सितंबर को जारी किया जाएगा। जिन भी छात्रों का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा। वे छात्र आवंटित संस्थान में जाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर एमबीबीएस या बीडीएश कोर्स में दाखिला ले सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें: स्कूल से ShakthiSAT प्रोग्राम में शामिल होने तक का प्रेरणादायक सफर, इन बेटियों की कहानी अलग लेकिन मिशन एक