Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NEET UG Answer Key 2023: नीट यूजी आंसर-की 22 जून और रिजल्ट 27 जून तक NTA कर सकता है जारी, 20 लाख कैंडीडेट्स

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Mon, 08 May 2023 11:49 AM (IST)

    NEET UG Answer Key 2023 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी 2023 के प्रोविजिनल आंसर-की एग्जाम डेट के 45 ...और पढ़ें

    NEET UG Answer Key 2023: आधिकारिक सूचना नीट यूजी पोर्टल, neet.nta.nic.in और एनटीए की वेबसाइट, nta.ac.in पर।
    NEET UG Answer Key 2023: आधिकारिक सूचना नीट यूजी पोर्टल, neet.nta.nic.in और एनटीए की वेबसाइट, nta.ac.in पर।

    NEET UG Answer Key 2023: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) यूजी 2023 का आयोजन बीते रविवार यानी 7 मई 2023 को किया गया। इस बार मेडिकल, डेंटल और आयुष स्नातक प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2023 के लिए रिकॉर्ड 20,87,449 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इतनी बड़ी संख्या में कैंडीडेट्स के लिए एनटीए ने देश और विदेशों के कुल 499 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक की एकल पाली में आयोजित की गई। परीक्षा के आयोजन के बाद एनटीए द्वारा अब प्रोविजिनल नीट यूजी आंसर-की 2023 जारी किए जाएंगे और उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को आंमत्रित किया जाएगा। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए नीट यूजी रिजल्ट 2023 की घोषणा करेगा।

    NEET UG Answer Key 2023 को 22 जून और रिजल्ट 27 जून तक NTA कर सकता है जारी

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट यूजी आंसर-की 2023 को जारी किए जाने की तिथि की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो एजेंसी द्वारा नीट यूजी 2023 आंसर-की परीक्षा के आयोजन के 45 दिन बाद प्रोविजिनल आंसर-की जारी किए गए थे और नतीजों की घोषणा 52 दिन बाद की गई थी। पिछले वर्ष 17.64 लाख उम्मीदवार नीट यूजी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। यदि इसी पैटर्न को देखें तो इस साल 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए संभव है कि एनटीए नीट यूजी आंसर-की 2023 को 22 जून तक जारी कर सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों से प्राप्त उनकी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर-की और नीट यूजी रिजल्ट 2023 की घोषणा 27 जून के आस-पास कर सकता है। हालांकि, आधिकारिक सूचना के लिए उम्मीदवार नीट यूजी पोर्टल, neet.nta.nic.in और एनटीए की वेबसाइट, nta.ac.in पर समय-समय पर विजिट करते रहें।