Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MCC Counselling 2026: नीट यूजी राउंड-1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन-च्वाइस फिलिंग स्टार्ट, MBBS-BDS सीटों के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:28 AM (IST)

    नीट यूजी राउंड-1 काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग स्टार्ट हो चुकी है जो 12 अगस्त तक जारी रहेगी। 13 अगस्त तक च्वाइस फिलिंग का मौका रहेगा। ...और पढ़ें

    NEET UG Round 1 counselling start

    NEET UG Round 1 counselling start

    HighLights

    1. नीट यूजी काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन स्टार्ट।

    2. 12 अगस्त तक रहेगा पंजीकरण एवं फीस जमा करने का मौका।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) की ओर से ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों/ डीम्ड यूनिवर्सिटी/ सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में MBBS/ BDS/ B.SC (NURSING) में समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसिलिंग 2026 (NEET UG counselling) स्टार्ट की जा चुकी है। नीट यूजी परीक्षा में पास छात्र एडमिशन के लिए तय तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर किया जा सकता है।

    1st राउंड काउंसिलिंग के एवं च्वाइस फिलिंग की डेट

    नीट यूजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होकर 12 अगस्त तक जारी रहेंगे। च्वाइस फिलिंग 6 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक पूरी की जा सकती है। राउंड-1 काउंसिलिंग का पूरा शेड्यूल आप नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं-

    राउंड-1 काउंसिलिंग कार्यक्रम डेट्स
    ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट 5 अगस्त 2026
    रजिस्ट्रेशन एवं फीस जमा करने की लास्ट डेट 12 अगस्त 2026 (सायं 6 बजे तक)
    च्वाइस फिलिंग  6 से 13 अगस्त 2026 (सुबह 11 बजे तक)
    च्वाइस लॉकिंग 12 अगस्त सायं 4 बजे से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक
    प्रॉसेसिंग ऑफ सीट अलॉटमेंट 13 से 16 अगस्त 2026 
    रिजल्ट जारी होने की तिथि  17 अगस्त 2026 
    रिपोर्टिंग/ ज्वाइनिंग की तिथि 18 से 22 अगस्त 2026
    संस्थानों द्वारा शामिल हुए छात्रों के डाटा का सत्यापन 23 अगस्त 2026

    NEET UG Counselling 2026 Round 1 रजिस्ट्रेशन कैसे करें

    • नीट यूजी 2026 काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल mcc.nic.in/ug-medical-counselling पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
    • रजिस्ट्रेशन होने के बाद उम्मीदवारों को निर्धारित च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग करने के साथ ही शुल्क जमा करना होगा।
    • अंत में अभ्यर्थियों को पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।

    NEET UG Counselling 2026 Registration Link

    काउंसिलिंग प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए छात्र या उनके माता-पिता ईमेल mcc2026@gov.in पर संपर्क करके तुरंत ही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    MCC काउंसलिंग 2026 का पूरा शेड्यूल क्या है

    छात्रों को बता दें कि नीट यूजी काउंसिलिंग प्रक्रिया कुल 4 चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण की काउंसिलिंग 23 अगस्त 2026 तक पूरी की जाएगी। 1st राउंड काउंसिलिंग पूरी होने के बाद दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया 24 अगस्त से 9 सितंबर तक, तीसरे चरण की काउंसिलिंग 10 सितंबर से 27 सितंबर तक और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की काउंसिलिंग प्रक्रिया 27 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक पूरी की जाएगी।

    खबरें और भी

    neet ug raund 2 Counselling dates

    neet ug raund 3 Counselling dates

    neet ug stray raund Counselling dates

    NEET UG Counselling schedule 2026 PDF

    AIQ कोटा से मिलेगा AIIMS, JIPMER और Deemed Universities में प्रवेश कैसे मिलेगा

    आपको बता दें कि ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के माध्यम से कुल 15% सीटों पर प्रवेश मिलता है। इसमें टॉप रैंकर्स को काउंसिलिंग के जरिये देशभर के AIIMS, JIPMER, सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी और Deemed Universities में प्रवेश मिलता है। बाकी कि 85 फीसदी सीटें स्टेट कोटा काउंसिलिंग के जरिये भरी जाती हैं।

    यह भी पढ़ें- AI के दबदबे में भी डॉक्टर, टीचर, वकील और कारीगरों की नौकरी रहेगी सुरक्षित, हॉस्पिटैलिटी में भी एआई नहीं हो पाएगा हावी