Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NEET UG Topper 2023: नीट यूजी में टॉप 3 रैंक तक लड़कों का कब्जा, यूपी के स्टूडेंट्स ने किया शानदार प्रदर्शन

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 10:39 AM (IST)

    NEET UG Topper 2023 टॉप 50 की सूची में कुल 10 महिला उम्मीदवारों ने स्थान हासिल किया है। पंजाब की प्रांजल अग्रवाल (AIR 4) 715 के स्कोर के साथ गर्ल टॉपर ...और पढ़ें

    EET UG Result 2023: नीट यूजी परीक्षा में 3 छात्रों ने टॉप 3 रैंक पर कब्जा जमाया है।
    EET UG Result 2023: नीट यूजी परीक्षा में 3 छात्रों ने टॉप 3 रैंक पर कब्जा जमाया है।

    एजुकेशन डेस्क। NEET UG Topper 2023: नीट यूजी परीक्षा में 3 छात्रों ने टॉप थ्री रैंक पर कब्जा जमाया है। इनमें पहली रैंक पर तो दो उम्मीदवारों रहे हैं। तमिलनाडु के प्रबंजन जे (AIR 1) और बोरा वरुण चक्रवर्ती दोनों ने नही 99.9999019 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। दोनों ने ही परीक्षा में 720 अंक हासिल किए हैं। वहीं, तीसरी रैंक की बात करें तो कौस्तव BAURI ने अपना स्थान सिक्योर किया है। इसके बाद चौथे स्थान पर एक छात्रा ने जगह बनाई हैं, जिनका नाम प्रांजल अग्रवाल और इन्होंने 715 अंक हासिल किए हैं।

    NEET UG Result 2023: यूपी के स्टूडेंट्स ने किया बेहतर प्रदर्शन

    नीट यूजी परीक्षा में यूपी के छात्र-छत्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सफल हुए उम्मीदवारों की संख्या उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा है। इसके बाद दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर पर राजस्थान रहे हैं।

    NEET UG Topper 2023: टॉप 50 में 10 लड़कियां हैं शामिल

    वहीं, टॉप 50 की सूची में कुल 10 महिला उम्मीदवारों ने स्थान हासिल किया है। पंजाब की प्रांजल अग्रवाल (AIR 4) 715 के स्कोर के साथ गर्ल टॉपर बनीं हैं। इसके बाद आशिका अग्रवाल हैं, जिन्होंने 715 स्कोर किया है (AIR 11) और आर्या आर एस 711 (AIR 23) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    यह भी पढ़ें: NEET Result 2023 Live: नीट यूजी परीक्षा में टॉप 50 में 10 फीमेल्स ने सिक्योर की रैंक, यहां देखिए पूरी लिस्ट

    मणिपुर को छोड़कर देश भर में 7 मई को हुई परीक्षा

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मणिपुर में छोड़कर 7 मई, 2023 को देश भर में NEET UG 2023 परीक्षा आयोजित की थी। मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा 6 जून को 11 शहरों में आयोजित की गई थी। NEET UG परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी 4 जून को जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी की समीक्षा करने और आपत्ति या चुनौती उठाने के लिए 06 जून, 2023 तक का मौका दिया गया था।