NEET UG Result 2026: नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट कब होगा जारी? NTA ने दिया बड़ा अपडेट
नीट यूजी री-एग्जाम में भाग लेने वाले 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को नतीजे आने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। परिणाम जारी होने से पहले एनटीए द्व ...और पढ़ें

NEET UG Result date 2026
HighLights
नीट यूजी रिजल्ट NTA की साइट neet.nta.nic.in पर होगा जारी।
ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे स्कोरकार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी री-एग्जाम (NEET UG 2026) का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 21 जून को करवाया गया था। री-एग्जाम में 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद से ही अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा भी जानकारी दी गई थी कि नतीजे 20 जुलाई तक जारी हो सकते हैं।
एकेडमिक सेशन नहीं होगा लेट
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जानकारी साझा की गई है कि रिजल्ट युद्ध स्तर पर तैयार किया जा रहा है ताकी MBBS स्टूडेंट्स का एकेडमिक सेशन अपने समय पर शुरू हो सके।
कहां और कैसे चेक कर पाएंगे परिणाम
नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जायेगा। इसके बाद छात्र नीचे दी जा रही केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर सकेंगे-
- NEET Result 2026 चेक करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके साइन इन करना होगा।
- इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
एडमिशन के लिए काउंसिलिंग 20 जुलाई के बाद हो सकती है स्टार्ट
नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद एमसीसी द्वारा काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जायेगा। काउंसिलिंग 3 चरणों राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड/ राउंड 3- स्ट्रे वैकेंसी राउंड में पूरी होगी। पहले राउंड की काउंसिलिंग 20 जुलाई के बाद स्टार्ट होने की संभावना है। ऑफिशियल डेट्स की जानकारी नतीजे आने के बाद साझा की जाएगी।