NEET UG Result Date 2026: नीट यूजी रिजल्ट इस डेट में होगा जारी, जानें काउंसिलिंग कब होगी स्टार्ट
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी री-एग्जाम रिजल्ट 20 जुलाई 2026 तक जारी किया जा सकता है। नतीजे जारी होने के बाद काउंसिलिंग स्टार्ट कर दी जाएगी ...और पढ़ें

NEET UG Result 2026
HighLights
नीट यूजी रिजल्ट 20 जुलाई तक हो सकता है जारी।
नतीजे आने के बाद काउंसिलिंग डेट्स का होगा एलान।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट री-एग्जाम (NEET UG 2026) का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 22 जून को करवाया गया था। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले 22.79 लाख स्टूडेंट्स को अब रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक नतीजे 20 जुलाई तक जारी किये जा सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगी काउंसिलिंग
नतीजे जारी होने के बाद देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग स्टार्ट की जाएगी। सभी छात्र तय तिथियों में काउंसिलिंग में भाग लेकर प्रवेश प्राप्त कर पाएंगे। काउंसिलिंग तीन चरणों- राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड/ राउंड 3- स्ट्रे वैकेंसी राउंड में पूरी की जाएगी।
इन स्टेप्स में स्कोरकार्ड कर पाएंगे डाउनलोड
- स्टेप 1: NEET UG Result 2026 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: अब आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके साइन इन करना होगा।
- स्टेप 4: अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड ही डाउनलोड कर पाएंगे।
नतीजे जारी होने से पहले एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर ही रिजल्ट जारी होगा। ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी और इस पर किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी।