Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PSEB 5th Class Result 2024: ये रहा पंजाब बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट Link, आज सुबह 10 बजे हुआ एक्टिव

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 10:06 AM (IST)

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से कक्षा पांचवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष कुल 305937 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं और टोटल प ...और पढ़ें

    PSEB 5th Class Result 2024 रिजल्ट हुआ जारी, Link एक्टिव।
    PSEB 5th Class Result 2024 रिजल्ट हुआ जारी, Link एक्टिव।

    HighLights

    1. पंजाब बोर्ड ने 5वीं कक्षा का रिजल्ट किया घोषित।
    2. लिंक कल सुबह 10 बजे होगा एक्टिव।
    3. 99.84% स्टूडेंट्स हुए हैं इस वर्ष पास।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब बोर्ड से कक्षा 5वीं की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से क्लास 5th का रिजल्ट 1 अप्रैल 2024 को घोषित कर दिया गया। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक इसे चेक करने के लिए लिंक एक्टिव नहीं किया गया था। नतीजे चेक करने के लिए लिंक आज यानी 2 अप्रैल 2024 को सुबह 10 बजे एक्टिव कर दिया गया। रिजल्ट एक्टिव हो जाने के बाद अविभावक मांगे गए लॉग इन विवरण दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार 99.84% छात्र-छात्राएं इस वर्ष पास हुए हैं।

    PSEB 5वीं रिजल्ट 2024 लिंक

    PSEB 5th Class Result 2024 Out: ऐसे चेक सकेंगे रिजल्ट

    रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते है छात्र या अविभावक यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

    • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें।
    • वेबसाइट के होम पेज पर कक्षा 5वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
    • अब एक नए पेज पर लॉग इन डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
    • जानकारी भरते ही रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
    • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

    PSEB 5th Class Result 2024: 99.84 फीसदी स्टूडेंट्स ने प्राप्त की सफलता

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही बताया गया है कि इस वर्ष 99.84 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। छात्र और छात्राओं को मिलाकर कुल 3,05,937 स्टूडेंट्स इस वर्ष पांचवीं कक्षा में पास हुए हैं। रिजल्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Punjab Class 5 Board Result 2024: सुबह 10 बजे से देखें पंजाब बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट, पिछले वर्ष से बेहतर रहे नतीजे

    खबरें और भी