Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Class 5 Result 2024: एक्टिव हुआ पंजाब कक्षा 5 बोर्ड रिजल्ट Link, मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 10:16 AM (IST)

    PSEB से सम्बद्ध पंजाब राज्य में स्थित विद्यालयों में कक्षा 5 में पंजीकृत छात्र-छात्राएं जो इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे उनके पैरेंट्स प ...और पढ़ें

    Punjab Class 5 Board Result 2024: Link आज सुबह 10 बजे PSEB की वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव कर दिया गया।
    Punjab Class 5 Board Result 2024: Link आज सुबह 10 बजे PSEB की वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव कर दिया गया।

    HighLights

    1. PSEB ने 5वीं कक्षा परिणाम सोमवार, 1 अप्रैल को घोषित कर दिए गए
    2. हालांकि, बोर्ड ने नतीजे देखने के लिए लिंक ऐलान के साथ एक्टिव नहीं किया था
    3. बल्कि यह लिंक आज यानी मंगलवार, 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे से एक्टिव होगा
    4. Link PSEB की आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा
    5. रोल नंबर व अन्य डिटेल भरकर सबमिट करके परिणाम देख सकेंगे

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब बोर्ड कक्षा 5 परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स और पैरेट्स के लिए जरूरी खबर। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड पैटर्न पर आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम (Punjab Class 5 Board Result 2024) सोमवार, 1 अप्रैल को घोषित कर दिए गए थे। हालांकि, बोर्ड ने नतीजे देखने के लिए लिंक को परिणाम के औपचारिक ऐलान के साथ एक्टिव नहीं किया था, बल्कि यह लिंक आज यानी मंगलवार, 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे PSEB की आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया गया।

    PSEB 5वीं रिजल्ट 2024 लिंक

    Punjab Class 5 Board Result 2024: इन स्टेप में देखें परिणाम

    ऐसे में PSEB से सम्बद्ध पंजाब राज्य में स्थित विद्यालयों में कक्षा 5 में पंजीकृत छात्र-छात्राएं जो इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे, उनके पैरेंट्स परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक से रिजल्ट्स सेक्शन में जाना होगा, जहां पर पंजाब बोर्ड कक्षा 5 परिणाम (PSEB Class 5 Board Result 2024) Link को एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके नतीजों के पेज पर पहुंच सकेंगे और छात्र या छात्रा का रोल नंबर व अन्य डिटेल भरकर सबमिट करके परिणाम देख सकेंगे।

    PSEB पंजाब बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2024 लिंक

    PSEB Punjab 5th Board Result 2024: पिछले वर्ष से बेहतर रहे नतीजे

    पंजाब बोर्ड द्वारा कक्षा 5 परीक्षा परिणामों की घोषणा के लिए जारी किए गए आधिकारिक सूचना के अनुसार इस बार की वार्षिक परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर कुल 99.84 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। यह परिणाम पिछले वर्ष यानी 2023 के 99.69 फीसदी उत्तीर्ण प्रतिशत से कहीं बेहतर है, जबकि वर्ष 2022 की परीक्षाओं में 99.62 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

    यह भी पढ़ें - PSEB 5th Class Result 2024: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 5वीं कक्षा का रिजल्ट, लिंक आज सुबह 10 बजे होगा एक्टिव

    खबरें और भी