Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार खत्म, घोषित हुआ परिणाम, 97.24 फीसदी पास

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 07:51 AM (IST)

    पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल की प्रतीक्षा कर रहे लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार समाप्त होने गया है। PSEB द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद स्टूडेंट्स अ ...और पढ़ें

    PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल की घोषणा आज दोपहर में की गई।
    PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल की घोषणा आज दोपहर में की गई।

    HighLights

    1. पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे 3 लाख स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक
    2. PSEB 10th 2024 Results आज यानी बृहस्पतिवार, 18 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे
    3. PSEB ने कक्षा 10 परीक्षाफल आज जारी किए जाने की आधिकारिक सूचना बुधवार, 17 अप्रैल को जारी की
    4. रिजल्ट के साथ ही Topper List भी जारी की जाएगी

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट का इंतजार कर रहे करीब 3 लाख स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक हो गया है। पंजाब राज्य के सरकारी और सम्बद्ध निजी स्कूलों में वर्ष 2023-24 के दौरान मैट्रिक (Class 10) में रजिस्टर्ड छात्र-छात्राओं के लिए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा इस साल 13 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम (PSEB 10th Board 2024 Results) बृहस्पतिवार, 18 अप्रैल को घोषित किए गए। PSEB ने कक्षा 10 परीक्षाफल जारी किए जाने की आधिकारिक सूचना बुधवार, 17 अप्रैल को जारी की थी। दूसरी तरफ, स्टूडेंट्स अपना परिणाम आज यानी शुक्रवार, 19 अप्रैल से देख सकते हैं।

    बोर्ड द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार इस साल की परीक्षाओं में 97.24 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। इस बार की परीक्षाओं में लड़कियां आगे रहीं। इस साल जहां 96.47 फीसदी छात्र सफल हुए तो वहीं 98.11 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

    वहीं, अगर Toppers की बात करें तो पंजाब बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाओं में लुधियाना की अदिति ने 650 में से पूरे 650 अंक प्राप्त करके राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर अलीशा हैं जिन्हें 645 अंक मिले। इसके बाद तीसरे स्थान पर करमनप्रीत कौर हैं इन्हें भी 645 अंक प्राप्त हुए हैं।

    यह भी पढ़ें - LIVE PSEB 10th Result 2024: आज घोषित हुआ पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, 3 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर

    PSEB 10th Board 2024 Results: इन आसान स्टेप में देखें मैट्रिक रिजल्ट

    ऐसे में पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल की प्रतीक्षा कर रहे लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार कुछ ही देर में समाप्त होने जा रहा है। PSEB द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर विजिट करें। इसके बाद इस वेबसाइट के रिजल्ट्स सेक्शन में जाएं, जहां पर परिणाम लिंक (PSEB 10th Result 2024 Link) को एक्टिव किया जाएगा।

    खबरें और भी

    इस लिंक पर क्लिक करके या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से स्टूडेंट्स रिजल्ट पेज पर जा सकेंगे। इस पेज पर स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर, आदि भरकर सबमिट करके अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक (Mark Sheet) स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट-कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

    PSEB 10th Result 2024 Link (19 अप्रैल को होगा एक्टिव)

    यह भी पढ़ें - Punjab Board Topper list 2024: पंजाब बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स लिस्ट जारी, ये हैं पिछले साल के टॉपर्स

    हालांकि, स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें उनके पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट (Punjab Board 10th Result 2024) की हार्ड कॉपी उनके स्कूल से ही मिलेगा। PSEB द्वारा स्कूलों को उनके पंजीकृत छात्र-छात्राओं की मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट जल्द ही जारी किए जाएंगे।