Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab Board Topper list 2024: पंजाब बोर्ड मैट्रिक में अदिति ने किया टॉप, मिले पूरे 650 अंक, देखें लिस्ट

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 07:52 AM (IST)

    PSEB द्वारा आज यानी बृहस्पतिवार 18 अप्रैल 2024 को मैट्रिक (कक्षा 10) के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुस ...और पढ़ें

    PSEB 10th Result 2024 Toppers List: लुधियाना की अदिति ने पूरे 650 अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया है
    PSEB 10th Result 2024 Toppers List: लुधियाना की अदिति ने पूरे 650 अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया है

    HighLights

    1. PSEB द्वारा आज, 18 अप्रैल को मैट्रिक के परिणाम घोषित किए गए
    2. स्टूडेंट्स अपना परिणाम अगले दिन यानी शुक्रवार, 19 अप्रैल को देख सकेंगे
    3. बोर्ड अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की सूची भी जारी की
    4. जिसमें इन स्टूडेंट्स के नाम के साथ-साथ उनकी राज्य में रैंक और मार्क्स की डिटेल भी होगी

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा बृहस्पतिवार, 18 अप्रैल 2024 को मैट्रिक (कक्षा 10) के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। बोर्ड द्वारा बुधवार, 17 अप्रैल को जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2023-24 के दौरान दसवीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल 18 अप्रैल को घोषित किए जाने थे। हालांकि, स्टूडेंट्स अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक आज यानी शुक्रवार, 19 अप्रैल को देख सकेंगे। दूसरी तरफ, PSEB पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स की सूची (PESB 10th Toppers List 2024) भी जारी की गई, जिसमें इन स्टूडेंट्स के नाम के साथ-साथ उनकी राज्य में रैंक और मार्क्स की डिटेल भी है।

    आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस बार की परीक्षाओं में लुधियाना की अदिति ने कुल 650 अंकों में से पूरे 650 अंक अर्जित करके राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर लुधियाना की ही अलीशा शर्मा हैं जिन्हें 645 अंक मिले। इसके बाद तीसरे स्थान पर अमृतसर की करमनप्रीत कौर हैं इन्हें भी 645 अंक प्राप्त हुए हैं।

    रैंक नाम अंक
    पहला अदिति 650
    दूसरा अलीशा शर्मा 645
    तीसरा करमनप्रीत कौर 645

    यह भी पढ़ें - LIVE PSEB 10th Result 2024: आज घोषित हुआ पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, 3 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर

    PSEB 10th Result 2024 Toppers List: इन स्टेप में देखें रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट

    ऐसे में स्टूडेंट्स अपना परिणाम और टॉपर्स लिस्ट जल्द ही देख सकेंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को PSEB की आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर विजिट करना होगा। फिर स्टूडेंट्स को परिणाम देखने के लिए रिजल्ट्स सेक्शन में जाना होगा, जहां पर नतीजे देखने के लिए लिंक को एक्टिव किया जाएगा। साथ ही, परिणाम पेज पर ही दिए गए लिंक से स्टूडेंट्स टॉपर्स लिस्ट (PESB 10th Toppers List 2024) भी देख सकेंगे।

    यह भी पढ़ें - PSEB 10th Result 2024: इंतजार खत्म, पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कुछ ही देर में होगा घोषित, 3 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर

    PSEB 10th Result 2024 Toppers List: ये हैं पिछले साल के टॉपर्स

    दूसरी तरफ, अगर बात करें पिछले वर्ष के पंजाब बोर्ड मैट्रिक परीक्षाफल की तो 2023 की परीक्षा का परिणाम 26 मई को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में 97.56 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए थे। साथ ही, पिछले वर्ष की मैट्रिक परीक्षाओं में फरीदकोट की गगनदीप कौर ने 650/650 अंक प्राप्त करते हुए राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद दूसरे स्थान पर नवजोत (648/650 अंक) और तीसरे स्थान पर हरमन कौर (646/650 अंक) थीं।

    खबरें और भी