Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10th Class Result Link Punjab Board: पीएसईबी 10वीं रिजल्ट लिंक pseb.ac.in पर एक्टिवेट, 1 क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट

    Updated: Mon, 11 May 2026 12:34 PM (IST)

    पंजाब बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट (PSEB 10th class result 2026) आज यानी 11 मई दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स नतीजे आने के बाद अब व ...और पढ़ें

    pseb result 10th class 2026: लिंक एक्टिव, चेक करें रिजल्ट।

    pseb result 10th class 2026: लिंक एक्टिव, चेक करें रिजल्ट।

    HighLights

    1. पंजाब बोर्ड दसवीं रिजल्ट जारी।

    2. नतीजों के साथ टॉपर्स लिस्ट भी की गई जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब बोर्ड से 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से आज यानी 11 मई 2026 दोपहर 12:30 पर PSEB 10th Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किये गये हैं जिसके बाद अब डायरेक्ट लिंक बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर एक्टिव हो गया है। छात्र Roll Number भरकर अपने परिणाम की जांच करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

    1 क्लिक में डाउनलोड करें मार्कशीट 

    छात्रों को बता दें कि पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करना है। आपकी सहूलियत के लिए आसान स्टेप्स यहां दी जा रही हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक भी यहां लगा दिया गया है जहां से आप सीधे एक क्लिक में नतीजे चेक कर सकते हैं।

    1. पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही छात्रों या उनके पेरेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करना होगा।
    2. वेबसाइट के होम पेज पर पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    3. इसके बाद स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
    4. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।
    रिजल्ट वेबसाइट: pseb.ac.in

    SMS से भी चेक किया जा सकता है रिजल्ट

    जिन माता पिता या बच्चों के पास स्मार्टफोन नहीं है अथवा रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश हो जाती है तो इस स्थिति में स्टूडेंट्स SMS के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको इंटरनेट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। एसएमएस से नतीजे चेक करने के लिए आपको PB10 लिखकर नंबर- 5676750 पर भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद बोर्ड की ओर से आपका परिणाम इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा।

    अगर हो गए फेल, तो भी रहेगा पास होने का मौका, करना होगा ये काम

    नतीजे आने के बाद जो स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में फेल हो जायेंगे उन्हें निराश होकर गलत कदम उठाने की जरूरत नहीं है। फेल स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड द्वारा कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जायेगा जिसके लिए आवेदन नतीजे आने के बाद शुरू होंगे। छात्र इसमें आवेदन करके दोबारा परीक्षा देकर इसी साल पास हो सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे। अगर छात्र दो से ज्यादा विषयों में फेल हो जाते हैं तो उन्हें दोबारा एग्जाम देना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    हालांकि बोर्ड की ओर से कहा गया है कि परीक्षा के रिजल्ट को लेकर वे हताश और निराश न हों। अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो वे टोल फ्री नंबर 9549-161-161 पर संपर्क कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- CBSE Class 12 Result Date: उल्टी गिनती शुरू, इस वीक आएगा सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट, 4 स्टेप्स में मार्कशीट कर पाएंगे डाउनलोड