Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी 12th लेवल एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:36 AM (IST)

    राजस्थान सीईटी 2026 इंटरमीडिएट लेवल परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज यानी 23 जुलाई निर्धारित है। सरकारी नौकरी के लिए 12वीं पास युवा जल्द से जल्द आ ...और पढ़ें

    RSSB CET 12th Level 2026

    RSSB CET 12th Level 2026

    HighLights

    1. राजस्थान 12th लेवल सीईटी एग्जाम के लिए आज ही कर लें अप्लाई।

    2. एग्जाम 23-25 तक होगा आयोजित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) महत्वपूर्ण परीक्षा है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा समान पात्रता परीक्षा (इंटरमीडिएट लेवल) एग्जामिनेशन 2026 के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज यानी 23 जुलाई निर्धारित है। ऐसे में जो युवा अभी तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑनलाइन माध्यम से SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर लें। फॉर्म भरने के साथ ही फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी 23 जुलाई तय की गई है।

    RSSB CET Senior Secondary: क्या है पात्रता

    आरएसएसबी सीईटी 12th लेवल परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12th) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो।

    स्वयं भर सकते हैं ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म

    इस परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं ही ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर रिक्रूटमेंट एडवर्टीजमेंट पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें अथवा SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत सिटीजन एप्स G2C पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन करके किया जा सकता है। आवेदन के लिए पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    एप्लीकेशन फीस

    आवेदन पत्र भरने के साथ सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा राजस्थान राज्य के एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है। फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को करेक्शन फीस के रूप में 300 रुपये अलग से देना होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RSSB CET 2026: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट, फीस पात्रता सहित पूरी डिटेल करें चेक