Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rajasthan Police Constable PET Admit Card 2023: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 07:33 AM (IST)

    कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET)/ फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का आयोजन 2 ...और पढ़ें

    Rajasthan Police Constable PET Admit Card 2023 यहां से करें डाउनलोड।
    Rajasthan Police Constable PET Admit Card 2023 यहां से करें डाउनलोड।

    HighLights

    1. राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी।
    2. 27 से 30 दिसंबर 2023 तक आयोजित होगा PET/PST.

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान, जयपुर की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित होने वाले फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET)/ फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

    अभ्यर्थी एडमिट कार्ड राजस्थान पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

    राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल PET एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

    Rajasthan Police Constable PET Admit Card 2023 OUT: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    • राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल पीईटी/ पीएसटी एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाना है।
    • वेबसाइट के होम पेज पर आपको "पुलिस कानिस्टेबल भर्ती - 2023 की शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा (PET/ PST) के प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए यहाँ क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करें।
    • अब आपको यहां एप्लीकेशन नंबर, डेट एवं बर्थ एवं दिया गया कोड भरकर गेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
    • जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

    अभ्यर्थी ध्यान रखें की राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है की अभ्यर्थी एडमिट कार्ड केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।

    खबरें और भी

    Rajasthan Police Constable PET Admit Card 2023 Released: 3578 पदों पर होनी है नियुक्तियां

    राजस्थान पुलिस विभाग की ओर से यह भर्ती कुल 3578 पदों पर निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए पीईटी/ पीएसटी का आयोजन 27 से 30 दिसंबर 2023 तक किया जायेगा। जो उम्मीदवार इस राउंड में सफल होंगे वे लिखित परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- LIVE UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल सहित 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इसी सप्ताह होगा जारी