विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rajasthan SET Admit Card 2026 Link: दो तरीकों से डाउनलोड किया जा सकता है राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:16 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 03:18 PM (IST)

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जारी कर दिए गए हैं जिसे अभ्यर्थी पोर्टल पर ...और पढ़ें

Rajasthan SET admit card यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड।

Rajasthan SET admit card यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. राजस्थान सेट 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी।

  2. 13 सितंबर को होगा एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल एवं SSO ID पर डाउनलोड के उपलब्ध करवाए गए हैं। आवेदनकर्ता तुरंत ही साइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया गया है जहां से डायरेक्ट लॉग इन डिटेल दर्ज करके Rajasthan SET Admit Card Download किया जा सकता है।

दो तरीकों से एडमिट कार्ड किया जा सकता है डाउनलोड

ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार रजास्थान सेट एडमिट कार्ड दो तरीकों से डाउनलोड किया जा सकता है जो निम्नलिखित है-

मेथड 1: रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से

  • सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Admit Card बटन पर क्लिक करें।
  • अब अगले पेज पर एडमिट कार्ड के सामने लिंक पर क्लिक करें।
  • Exam Type में Pre सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा दर्ज करके Get Admit Card पर क्लिक करें।
  • अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

मेथड 2: SSO ID के माध्यम से

  1. सर्वप्रथम sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाएं।
  2. Recruitment Portal का चयन करें।
  3. Get Admit Card बटन पर क्लिक करें।
  4. लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  5. इसके बाद SET-2026 Recruitment सेलेक्ट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

लिंक 2

कब होगी परीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को सिंगल शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए टाइमिंग सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक रहेगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 से लेकर 10:30 निर्धारित है।

इन विषयों के लिए होगा एग्जाम

परीक्षा का आयोजन केमिकल साइंसेज, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन, अर्थ साइंस, इकोनॉमिक्स, एजुकेशन, इंग्लिश, एनवायरनमेंटल साइंस, जियोग्राफी, हिंदी, हिस्ट्री, होम साइंस, लॉ, लाइफ साइंस और बायोटेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट, मैथमेटिकल साइंस, म्यूजिक, फिलॉसफी, फिजिकल एजुकेशन, फिजिकल साइंस, पॉपुलेशन स्टडी, साइकोलॉजी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषयों के लिए होगा।

यह भी पढ़ें- UIIC AO Recruitment 2026: यूआईआईसी एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्केल-1 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन कल से होंगे स्टार्ट