Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RBSE 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस डेट को हो सकता है जारी, पढ़ें सब अपडेट यहां

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Tue, 30 May 2023 12:31 PM (IST)

    RBSE 10th Result 2023 आरबीएसई 10वीं 2023 परीक्षा 16 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। लगभग 9 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड आ ...और पढ़ें

    Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड अब जून के पहले सप्ताह में जारी होने वाला है।
    Rajasthan 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड अब जून के पहले सप्ताह में जारी होने वाला है।

    एजुकेशन डेस्क। RBSE 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने जब से ही 12वीं कला के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। इसके बाद से ही 10वीं के परीक्षार्थी भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर मैट्रिक के परिणामों की घोषणा कब होगी। इस संबंध में बोर्ड की ओर से  जानकारी साझा की गई है। इसके मुताबिक परिणाम अगले माह यानी जून के पहले सप्ताह में जारी करिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड जून की शुरूआत में आरबीएसई 10वीं रिजल्ट भी जारी कर देगा। संभव है कि बोर्ड जून के शुरुआती दिनों (एक या दो जून) में रिजल्ट की घोषणा कर दे। हालांकि सटीक डेट के लिए तो स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।  परीक्षार्थी ध्यान रखें कि बोर्ड ने नतीजों की डेट जारी नहीं की है। इसलिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। 

    RBSE 10th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम 2023 को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को

    आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। अब दिखाई देने वाले होमपेज पर, 'परीक्षा परिणाम 2023' सेक्शन पर जाएं। आरबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम 2023 को डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें। आपका डेस्कटॉप बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम दिखाई देगा। अब रिजल्ट को ध्यान से देखें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी डाउनलोड करें। 

    आरबीएसई 10वीं 2023 परीक्षा 16 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। लगभग 9 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 की तारीख की आधिकारिक घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा जल्द की जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें: RBSE 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 1.90 लाख छात्राओं ने हासिल की फर्स्ट डिवीजन, 92.35% पास

    यह भी पढ़ें: RBSE Rajasthan Class 5th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड पांचवीं के छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना, जानें कब आएंगे नतीजे

    यह भी पढ़ें: RBSE 12th Arts LIVE: राजस्थान बोर्ड इंटर में लड़कियों ने कर दिया कमाल, आर्ट्स में इतने फीसदी से लड़कों को छोड़ा पीछे, 10वीं पर ये है अपडेट

    यह भी पढ़ें: LIVE RBSE 10th Result 2023 Updates: कितने दिन में जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, चेक कर लें यहां

    खबरें और भी