Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RBSE 12th Topper List 2023: राजस्थान बोर्ड इंटर कॉमर्स में स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन, 96 फीसदी हुए पास

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 18 May 2023 10:20 PM (IST)

    RBSE 12th Topper List 2023 आरबीएसई ने 12वीं साइंस और काॅमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए हैं। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जार ...और पढ़ें

    RBSE 12th Topper List 2023: आरबीएसई ने 12वीं साइंस और काॅमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए हैं।
    RBSE 12th Topper List 2023: आरबीएसई ने 12वीं साइंस और काॅमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी किए हैं।

    एजुकेशन डेस्क। RBSE 12th Topper List 2023: राजस्थान बोर्ड ने आज 18 मई, 2023 को बिना किसी पूर्व सूचना के 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के लिए फिलहाल साइंस और काॅमर्स के नतीजे जारी किए हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए गए हैं। साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। कॉमर्स का कुल परीक्षा परिणाम 96.6 प्रतिशत रहा है। वहीं, विज्ञान का कुल परीक्षा परिणाम 95.65 प्रतिशत रहा है। वहीं जल्द ही अब आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे भी जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 10वीं का रिजल्ट भी पोर्टल पर जल्द घोषित किया जा सकता है। 

     इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देखें राजस्थान बोर्ड साइंस और काॅमर्स का रिजल्ट  

    यह भी पढ़ें: RBSE 12th Result 2023 Out: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, जानें 10वीं पर अपडेट

    यह भी पढ़ें: LIVE RBSE 12th Result 2023: ये रहे राजस्थान 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट लिंक, लड़कियां आगे, 95.65% और 96.60% पास

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Board RBSE 5th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड पांचवीं के 15 लाख परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, नतीजे इस तारीख तक होंगे जारी

    RBSE 12th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का ऐसा रहा रिजल्ट 

    राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 28766 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। वहीं, 50752 सेकेंड और 387 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन पास हुए।

    RBSE 12th Topper List 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को  आधिकारिक वेबसाइट -rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। अब कक्षा 12 परिणाम 2023 के परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।रोल नंबर और जन्मतिथि सहित आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।

    राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2023 सबमिट करें और जांचें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रखें। 

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Board RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड ने 2 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स के परिणाम पर लगाई रोक