Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Republic Day 2025: "स्वर्णिम भारत- विरासत और विकास थीम" के साथ भारत का 76वां गणतंत्र दिवस किया जायेगा सेलिब्रेट, जानें महत्वपूर्ण डिटेल

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 09:04 AM (GMT+05:30)

    26 जनवरी 2025 को भारत का 76वां गणतंत्र दिवस (76th Republic Day) सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस स्वर्णिम भारत विरासत और विकास (Golden I ...और पढ़ें

    Republic Day 2025: इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की डिटेल यहां से करें चेक। (Image-freepik)
    Republic Day 2025: इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की डिटेल यहां से करें चेक। (Image-freepik)

    HighLights

    1. 26 जनवरी 2025 को देश 76वां गणतंत्र दिवस करेगा सेलिब्रेट।
    2. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति होंगे चीफ गेस्ट।
    3. स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास है इस वर्ष की थीम।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारत इस वर्ष यानी कि 26 जनवरी 2025 को अपना 76वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट करने जा रहा है। इस दिन देशभर के स्कूल/ कॉलेज/ सरकारी दफ्तर/ सहित अन्य जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक आकर्षक परेड होती है। हर वर्ष गणतंत्र दिवस एक विशेष थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है और राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक आकर्षक परेड होती है। इस वर्ष थीम, परेड और चीफ गेस्ट तक की डिटेल आप यहां से पढ़ सकते हैं।

    गणत्रंत दिवस के चीफ गेस्ट

    भारत की ओर से गणत्रंत दिवस पर हर वर्ष विदेश के राष्ट्राध्यक्षों को परेड पर आमंत्रित किया जाता है और चीफ गेस्ट बनाया जाता है। इस वर्ष चीफ गेस्ट के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

    इस टीम के साथ किया जायेगा 76वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट

    हर वर्ष रिपब्लिक डे  किसी विशेष थीम को ध्यान में रखकर मनाया जाता है। इस वर्ष के लिए थीम "स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास" (Golden India: Heritage and Progress) है।

    इन राज्यों की झांकियां कर्तव्य पथ परेड में होंगी शामिल

    हर वर्ष की तरह गणतंत्र दिवस 2025 पर भी कर्तव्य पथ परेड में विभिन्न राज्यों की झांकियां शामिल होंगी। इस वर्ष आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां कर्तव्य पथ परेड में प्रदर्शित की जाएंगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की 11 टुकड़ियां भी परेड में शामिल होंगी।

    खबरें और भी

    (Image-freepik)

    गणतंत्र दिवस के बारे में

    आपको बता दें कि भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के चलाने के लिए संविधान महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान को तैयार किया। संविधान को तैयार होने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में तैयार हुआ। इसे 26 नवंबर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे देशभर में लागू कर दिया गया। तब से लेकर हर वर्ष 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस मनाया मनाया जाता है। इस दिन देशभर में सार्वजनिक छुट्टी रहती है।

    यह भी पढ़ें- कॉन्फिडेंस बूस्ट करने के 10 कारगर उपाय, हर जगह मारेंगे बाजी