Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRB ALP CBT 2 Answer Key Link: रेलवे एएलपी सीबीटी-2 प्रोविजनल आंसर की जारी, 11 अगस्त तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:22 AM (IST)

    रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 एग्जाम के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर अभ्यर्थी 11 अगस्त तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज ...और पढ़ें

    Railway ALP provisional answer key

    Railway ALP provisional answer key

    HighLights

    1. आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 उत्तर कुंजी डाउनलोड के लिए उपलब्ध।

    2. आंसर की द्वारा प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लगा सकते हैं रिजल्ट का अनुमान।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से CEN 1/ 2025 (सहायक लोको पायलट) भर्ती CBT-2 परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को करवाया गया था जिसके बाद अब रेलवे की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से रेलवे की वेबसाइट पर जारी की गई है जहां से आप लॉग इन डिटेल दर्ज करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिससे आप सीधे आंसर की प्राप्त कर सकते हैं।

    11 अगस्त तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    आंसर की डाउनलोड करने के बाद परीक्षार्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो 11 अगस्त 2026 तक उसको चैलेंज कर सकते हैं। प्रत्येक उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

    आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स

    • आरआरबी एएलपी सीबीटी आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर उत्तर कुंजी के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा भरकर लॉग इन करना होगा।
    • अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
    • साइन इन करके ही आप आंसर की पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

    RRB ALP CBT 2 Answer Key 2026 Link 

    चयन प्रक्रिया

    आंसर की जारी होने के बाद अब जल्द ही अभ्यर्थियों का रिजल्ट घोषित किया जायेगा। जो उम्मीदवार सीबीटी 2 एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे उनको अगले चरण कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट तैयार होगी। जिन अभ्यर्थियों का नाम इसमें दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती के माध्यम से कुल 10970 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान में JE, AE, CA के बंपर पदों पर आवेदन स्टार्ट, पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक