RRB ALP City Intimation Slip 2026: रेलवे एएलपी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए जारी, डायरेक्ट यहां करें डाउनलोड
आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है जिसे उम्मीदवार इस पेज पर ...और पढ़ें

Railway ALP City Intimation Slip डायरेक्ट इस पेज से करें डाउनलोड।
HighLights
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा 3, 4 और 5 नवंबर को होगी आयोजित।
एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस पेज पर दिए लिंक से कर लें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। आवेदनकर्ता तुरंत ही अपने रेलवे जोन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP Exam Date: कब होगा एग्जाम?
रेलवे एएलपी परीक्षा का आयोजन 3 से 5 नवंबर 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। सिटी स्लिप डाउनलोड करके अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर, डेट की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स
- आरआरबी एएलपी इंटीमेशन सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर एग्जाम सिटी स्लिप (CEN 1/2026 ALP) लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड दर्ज करके LOGIN बटन पर क्लिक करना है।
- जानकारी सबमिट होते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड ईमेल और SMS से होंगे प्राप्त
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व वेबसाइट पर जारी कर दिए जायेंगे। इसके अलावा रेलवे की ओर से एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ईमेल एवं मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये भी भेजा गया है। आवेदनकर्ता उस लिंक पर क्लिक करके सीधे लॉग इन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे।
सीबीटी 1 एग्जाम पैटर्न
CBT 1 परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 75 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा। पेपर में मैथमेटिक्स, जनरल साइंस, मेन्टल एबिलिटी विषयों से पूछे जायेंगे।
प्रत्येक सही उत्तर देने पर उम्मीदवारों को 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। जो अभ्यर्थी सीबीटी 1 एग्जाम में सफल रहेंगे केवल वे ही सीबीटी 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
