RRB Exam City Slip 2026: सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए एग्जाम स्लिप जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
आरआरबी ने सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in ...और पढ़ें

RRB Exam City Slip 2026: यह भी पढ़ें:
HighLights
एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
कुल 368 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जो उम्मीदवार सेक्शन कंट्रोलर की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
RRB Exam City Slip 2026: ऐसे करें एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड
आरआरबी ने सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'RRB Section Controller Exam City Slip 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 11 और 12 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। इसके साथ ही इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 368 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही आरआरबी की ओर से परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें: UGC NET Result 2025 Live: कल जारी होगा यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट, फाइनल आंसर की आज जारी होने की उम्मीद